---Advertisement---

इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

Shahid Kapoor: इस समय ओटीटी प्लेटफार्म (OTT platform) वेब सीरीज (web series) के लिए एक बड़ा मंच बना हुआ है और अभी तक इस प्लेटफार्म पर कई सारी वेब सीरीज रिलीज़ हो चुकी हैं। वहीं इन वेब सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है जिसके बाद नए सीजन की भी काफी डिमांड की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2023 6:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: इस समय ओटीटी प्लेटफार्म (OTT platform) वेब सीरीज (web series) के लिए एक बड़ा मंच बना हुआ है और अभी तक इस प्लेटफार्म पर कई सारी वेब सीरीज रिलीज़ हो चुकी हैं। वहीं इन वेब सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है जिसके बाद नए सीजन की भी काफी डिमांड की जाती है। वहीं अब इस प्लेटफार्म पर शाहिद कपूर की एंट्री होने वाली है और अब जल्द ही वो एक नई वेब सीरीज में नजर आएंगे। इसी के साथ साउथ के दिग्गज कलाकार भी उनके साथ इस वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।

इस वेब सीरीज से डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर वेब सीरीज ‘फर्जी’ से ओटीटी प्लेटफार्म में डेब्यू करने वाले हैं और ये वेब सीरीज राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने वाली है। वहीं इस सीरीज में साउथ के दिग्गज कलाकार विजय सेतुपति भी उनके साथ नजर आएंगे और ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें: TUNISHA SHARMA DEATH: पुलिस के हाथ लगे शिजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के सबूत, पुरानी चैट से उगलवाए जाएंगे कई राज

साउथ के हीरो के साथ काम करेंगे शाहिद

इस वेब सीरीज में शाहिद के साथ साउथ के सुपर हीरो विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति का असली नाम विजय गुरुनाथा सेतुपति है और वो एक भारतीय एक्टर, प्रोडूसर, संगीत और डायलॉग लेखक हैं। वहीं अभी तक उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया है और फिल्मों में अपनी करियर की शुरआत उन्होंने सपोर्टिंग अभिनेता के रूप में की थी।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

डिजिटल डेब्यू को लेकर शाहिद थे नर्वस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर शाहिद कपूर ने कहा था कि “डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करना फिल्मो में काम करने से सबसे अलग हैं और वो शुरू से ही अलग और चुनौतीपूर्ण काम करना चाहता था।” इसी के साथ इस वेब सीरीज की कहानी को लेकर शाहिद ने कहा कि “मेरे लिए यह कहानी और यह किरदार मेरी अब तक की हर फिल्म से मेल खाता है और मुझे लगता है कि मैं इसके लिए तैयार हूं। वहीं, इस वेब सीरीज में काम करने से पहले शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और ये फिल्म भी साल 2023 में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026