---Advertisement---

Shaitaan Advance Booking: अजय और आर माधवन की फिल्म ओपनिंग डे पर दे सकती है 12 करोड़ का बिजनेस, क्या कर पाएंगे धमाका

Shaitaan Advance Booking: आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म शैतान को लेकर पिछले कुछ समय से क्रेज बरकरार है। अब ऐसे में लोगों का इंतजार खत्म हो गया क्योंकि यह फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Shaitaan Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Shaitaan Advance Booking: आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म शैतान को लेकर पिछले कुछ समय से क्रेज बरकरार है। अब ऐसे में लोगों का इंतजार खत्म हो गया क्योंकि यह फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है की ओपनिंग डे पर यह फिल्म धमाल मचाने वाली है। एक रिपोर्ट में ओपनिंग डे कलेक्शन पर बड़ा खुलासा हुआ है और निश्चित तौर पर आंकड़े हैरान कर देने के लिए काफी है। कहना गलत नहीं होगा कि शैतान के किरदार में आर माधवन लोगों पर कब्जा जमाने वाले हैं।

Shaitaan Advance Booking के बाद क्या धमाल मचा पाती है फिल्म

मिली जानकारी के मुताबिक ‘शैतान’ की 80000 की टिकट ओपनिंग डे के लिए बिक चुकी है। वहीं फिल्म पहले दिन ही 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर छुट्टी होने की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल सामने आएगी। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर रिलीज के बाद यह फिल्म क्या धमाल मचा पाती है। शुक्रवार को रिलीज होने की वजह से इस फिल्म को वीकेंड पर भी तगड़ी कमाई मिल सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर देगी।

Shaitaan Advance Booking में हो सकती है इतनी कमाई

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के अनुसार इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है और ऐसे में Shaitaan Advance Booking में 10 से 12 करोड़ की कमाई हो सकती है। हॉरर और सुपरनैचुरल फिल्म फैंस के लिए एक जबरदस्त पैकेज है जिसमें एंटरटेनमेंट का पूरा डोज है। अगर फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में अच्छी फीडबैक मिलती है तो 15 करोड़ तक की भी कमाई हो सकती है लेकिन अब आंकड़े के आधिकारिक होने का इंतजार है। फिल्म को 3000 स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है और ऐसे में अगर 150 के आसपास की कमाई हो जाती है तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026