---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: जिंदगियां बचाने वाले स्टार्टअप को शार्क्स ने किया सलाम, 100 करोड़ वैल्यूएशन पर हुई 2 करोड़ की डील

Shark Tank India Season 2: शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में आए दिन पिचर कई डील को क्रैक करते हैं और उन्हें शार्क्स से बिजनेस के लिए इन्वेस्टमेंट मिलता है। इस बीच कई डील्स ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में होते हैं। हाल ही में शार्क टैंक मच पर एक ऐसा डील ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2023 12:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में आए दिन पिचर कई डील को क्रैक करते हैं और उन्हें शार्क्स से बिजनेस के लिए इन्वेस्टमेंट मिलता है। इस बीच कई डील्स ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में होते हैं। हाल ही में शार्क टैंक मच पर एक ऐसा डील हुआ जो फैंस के बीच लाइमलाइट में है। यहां बीते दिन प्रणव बजाज और रवजोत अरोड़ा अपने इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस प्रोवाइडर ब्रांड ‘मेडुलेंस’ को पेश करने आए और उन्होंने शार्क को अपने ग्राहकों की संख्या से प्रभावित किया। यही वजह है कि शार्क भी इस बिजनेस में न इन्वेस्टमेंट करने लिए हामी भर दिए। यह एपिसोड वाकई मजेदार था।

100 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन

पिचर ने कहा कि अपने स्टार्टअप से उन्होंने अब तक 10 लाख जिंदगियां बचा चुके हैं। इस दौरान अमित जैन ने खुलासा किया कि उन्होंने देर से एम्बुलेंस पहुंचने के कारण अपने पिता को खो दिया। पिचर्स ने 1% इक्विटी के बदले में 2 करोड़ मांगे और इसने शार्क को चौंका दिया। 100 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर अनुपम मित्तल ने कहा, “आपकी एम्बुलेंस की जरूरत पड़ेगी मुझे।” पिचर्स ने जवाब दिया, “हम ठीक कर देंगे सर।”

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

शार्क्स के अनुभव से सीखना चाहते हैं पिचर्स

पिचर्स ने अपनी पिच से हुई कमाई और प्रॉफिट से शार्क्स को प्रभावित किया। कंपनी को 2017 में शुरू किया गया था लेकिन यह तीन साल से लाभ में थी और यह सुनकर शार्क बहुत खुश हुए। वहीं पिचर से नमिता थापर ने पूछा, “आपने इतनी वैल्यूएशन रखी है मतलब कोई ना कोई पहले राउंड से पहले किया होगा।” पिचर्स ने कहा कि उनकी कंपनी पूरी तरह से बूटस्ट्रैप्ड है और यह सुनकर शार्क चौंक गए। नमिता थापर ने कहा, “ऐसे स्टार्ट-अप देख के मजा आ गया।” अनुपम मित्तल उनसे पूछते हैं कि “वे निवेश क्यों बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि वे लाभ में जा रहे हैं।” इस पर पिचर ने कहा, “वे शार्क की विशेषज्ञता चाहते हैं।”

अमित जैन ने शो के इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर दिया

‘मेडुलेंस’ ब्रांड्स से शर कस कलफ़ी इम्प्रेस हुए लेकिन अनुपम बाहर खुद को इस डील से बाहर कर दिए क्योंकि उन्हें लगा कि 2 करोड़ उनके लिए बहुत कम राशि है। नमिता और अमन ने उन्हें 1% इक्विटी के लिए 1 करोड़ और बिना ब्याज के 1 करोड़ ऋण का प्रस्ताव दिया। अमित जैन ने उन्हें शार्क टैंक के इतिहास में सबसे बड़ा ऑफर दिया लेकिन वह डील पाने में असफल रहे। वहीं डील में पीयूष, नमिता और अमन के साथ जुड़ गया और उन्होंने कंपनी में 2% इक्विटी के बदले में 2 करोड़ का सौदा किया। इस डील पर नमिता थापर ने कहा, “ये तो पता चल गया कि यहां जो संस्थापक आते हैं वो पैसे से ज्यादा अनुभव पर ध्यान देते हैं।”

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026