---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: डील के चक्कर में आपस में भिड़ गए ये दो शार्क, जानिए क्यों अमन गुप्ता ने अमित जैन को कहा ‘लड़ाकू’

Shark Tank India Season 2: सोनी लिव पर प्रसारित होने वाला बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ काफी चर्चा में है। इस शो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और यह दर्शकों के बीच चर्चा में है। इस सीजन में जिस एक चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2023 5:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: सोनी लिव पर प्रसारित होने वाला बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ काफी चर्चा में है। इस शो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और यह दर्शकों के बीच चर्चा में है। इस सीजन में जिस एक चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है इस बार पिचर की बजाए आपस में शार्क्स ही भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में जज अमन गुप्ता और अमित जैन के बीच गहमागहमी देखने को मिली है। शार्क्स के बीच यह लड़ाई काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस बिजनेस आईडिया के साथ शो पर आए थे पिचर

बीते एपिसोड में अनीता, प्रजल और दिव्यांश नाम के पिचर अपने ब्रांड ‘गीआनी’ को लेकर इन्वेस्टमेंट मांगने शार्क्स के पास पहुंचे। उनका यह ब्रांड एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर को लेकर था जो किसानों को खेती आसान करने के लिए बनाई गई थी। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी के शख्स ने शो के शार्क को बताया कि ट्रैक्टर छोटे होते हैं और छोटी जोत वाले किसानों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी छोटे किसानों की मदद के लिए इन ट्रैक्टरों को बेहद कम कीमत में लॉन्च करना चाहती है। शो के सभी शार्क ने उस आदमी को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आपस में एक बार फिर भिड़े शार्क्स

इस बिजनेस आईडिया से कुछ शार्क्स इम्प्रेस हुए। पिचर के आईडिया पर अमन, अमुपम और विनीता सिंह ने उन्हें ऑफर दिया और अमित जैन ने भी इस सब से आगे एक ऑफर दिया। वहीं पिचर ने दोनों प्रस्तावों के बारे में सोचने के लिए कुछ समय मांगा। अमित ने उनसे कहा कि “वे अपना समय लें और ध्यान से सोचें। मैं इस इंडस्ट्री से हूं और मैं आपकी हर तरह से मदद कर सकता हूं।” जिस पर अमन ने चिढ़ाते हुए अमित से कहा कि “हां, बहुत सोच समझकर फैसला लो।” हालांकि, बाद में पिचर्स ने अमन, अनुपम और विनीता के ऑफर को स्वीकार कर लिया। जिस पर अमित ने कहा कि “आपने गलत फैसला लिया है। इस पर अमन अमित को चिढ़ाते नजर आते हैं और कहते हैं कि अमित ‘लड़ाकू’ हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026