---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: आखिर किस पिचर पर दांव लगाने के लिए भिड़ेंगे शार्क, प्रोमो में हुआ खूब हंगामा

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 शुरुआत से ही काफी धमाकेदार है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि लोग इस शो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं अब अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें एक बार फिर शार्क से आपस में भिड़ते हुए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 2:43 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:59 अपराह्न

Shark Tank India Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 शुरुआत से ही काफी धमाकेदार है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि लोग इस शो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं अब अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें एक बार फिर शार्क से आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगे। प्रोमो को देखने के बाद एपिसोड के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। दरअसल प्रोमो में दिखाया गया है कि इसमें एक बार फिर पिचर्स अपनी कंपनी के लिए इन्वेस्टमेंट की मांग करते हुए दिखेंगे और इस दौरान शार्क आपस में ही एक दूसरे से भिड़ जाएंगे। आईए देखते हैं आखिर प्रोमो में क्या है खास।

Shark Tank India Season 3 में इन्वेस्टमेंट की मांग

प्रोमो में यह दिखाया गया है शार्क टैंक में इन्वेस्टमेंट की मांग करने के लिए तीन कंपनी हाइपरलैब, हूरा और इको बायोट्रेप्स आती है। वहीं इस दौरान ये तीनों कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स को लेकर शार्क से बात करते हुए दिखाई देते हैं। स्पोर्ट्स टेक ब्रांड हाइपरलैब के संस्थापक हर्षित मालीवाल, हितार्थ पारिख और चाहिल पटेल अपने प्रोडक्ट पर भरोसा जताते हैं। यह प्रोडक्ट दुनिया भर में एथलीटों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए लेजर तकनीक का उपयोग करता है। उनका उपकरण अन्य लाभों के अलावा किसी खिलाड़ी को एक निश्चित दूरी तय करने में लगने वाले समय को माप सकता है।

Shark Tank India Season 3 में किसे मिलेगी डील

इसके अलावा इकोबायो ट्रैप्स कंपनी की बात करें तो वह एक ऐसा प्रोडक्ट बना रहे हैं जो मच्छरों की प्रजनन क्षमता को खत्म करने के लिए है। इससे मच्छर का नामों निशान खत्म हो सकता है। वहीं इस दौरान हूरा कंपनी भी आती है जो घर में कार सर्विस सेंटर की सुविधा प्रदान करती है।

Shark Tank India Season 3 में भिड़ते हुए दिखेंगे शार्क

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि आखिर किस कंपनी को इन्वेस्टमेंट दी जाती है। वहीं प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि जहां एक तरफ कंपनी में इन्वेस्टमेंट के लिए नमिता थापर पिचर्स को अपना ऑफर डबल कर देती है। वहीं अनुपम मित्तल इस पर कहते हैं कि आप हर बार डबल क्यों रखती हैं। वहीं विनीता पीछे से यह कहती हुई नजर आती है कि जल्दी करिए नहीं तो आपका या ऑफर खत्म हो सकता है। इस पर पियूष बंसल बीच में रोकते हुए कहते हैं कि ऑफर खत्म नहीं होता। ऐसे में इतना तो तय है कि शार्क इंवेस्टमेंट के लिए भिड़ते हुए दिखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026