---Advertisement---

Shark Tank India Season 5: सपने को साकार करने के लिए Vineeta Singh ने बताया किस चीज की है जरूरत, आप भी दे सकते बिजनेसमैन को टक्कर

Shark Tank India Season 5: शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं और ऐसे में विनीता सिंह पिचर्स को मोटिवेट करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2025 6:15 अपराह्न

Shark Tank India Season 5
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 5: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 बहुत जल्द शुरू होने के लिए तैयार है जिसके रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ऑडिशन की तारीख भी बता दी गई है। अब ऐसे में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शो की शार्क Vineeta Singh पिचर्स को मोटिवेट करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आप अपने सपने को किस तरह से साकार कर सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शार्क टैंक इंडिया ने पिचर्स को एक बार फिर इस शो में आने के लिए इनविटेशन दिया है और आप चाहे तो Shark Tank India Season 5 के ऑडिशन के पंजीकरण कर सकते हैं।

बिजनेस शो Shark Tank India Season 5 के लिए यहां से करें शुरुआत

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 को लेकर इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा, “विचार से प्रभाव तक का सफर एक कदम से शुरू होता है फॉर्म।” शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के ऑडिशन 8 से 18 अगस्त 2025 तक। अपनी यात्रा शुरू करें आज रजिस्ट्रेशन करें। बिजनेस शो को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है और यहां पिचर्स के बिजनेस आइडिया को सुनने के बाद इसमें इन्वेस्ट भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बिजनेस को बढ़ाने के सपने देख रहे हैं तो Shark Tank India Season 5 आपके लिए बेहतरीन मौका है जो बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

बिजनेस धुरंधर बनने के लिए शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 को लेकर Vineeta Singh ने क्या कहा

Shark Tank India Season 5 इस वीडियो में विनीता सिंह गेम चेंजिंग आइडिया के बारे में बात करती हैं। इसके साथ लिखा गया विनीता गेम चेंजिंग आइडिया सुन चुकी है क्या आप नेक्स्ट बनने के लिए तैयार है। Vineeta Singh कहती है, “बिजनेस को ब्रेकथ्रू करने के लिए बस एक मौके की जरूरत होती है। मतलब यह है आपका मौका। हमें बस चाहिए आपके बड़े सपने आपकी अमेजिंग आईडियाज और आपकी मेहनत क्योंकि साथ में मिलकर हम आपके बिजनेस को लेकर जाएंगे एक बड़ी स्केल तक। इसलिए आप रजिस्टर करें क्योंकि मैं आपके इंटरेस्टिंग पिच के लिए इंतजार कर रही हूं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026