---Advertisement---

Shark Tank India की विनीता सिंह पर लगा हिंदू आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप, पीयूष बंसल और नमिता थापर के बाद शुगर फाउंडर के पड़ोसी ने की छीछालेदर

Shark Tank India: नमिता थापर और पीयूष बंसल के बाद अब लोगों के निशाने पर आई विनीता सिंह, आखिर क्यों हिंदू धर्म के आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं डीटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 12:51 अपराह्न

Shark Tank India
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India: पहले नमिता थापर के बाद पीयूष बंसल और अब विनीता सिंह ऐसा लग रहा है शार्क टैंक इंडिया के जज पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक जज को ऑडियंस के निशाने पर देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर कंट्रोवर्सी क्या है और किस वजह से विनीता सिंह को लोग ट्रोल कर रहे हैं। आखिर शार्क टैंक इंडिया ने शो में ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से उन्हें कथित तौर पर एक पड़ोसी ने उनकी बेइज्जती कर दी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और शार्क टैंक इंडिया विवाद में विनीता भी घिर गई है।

Shark Tank India में फूल को लेकर ये क्या बोली विनीता सिंह

दरअसल शार्क टैंक इंडिया से एक क्लिक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पूजा फूल की ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाले पिचर से विनीता सिंह कहती है कि उन्हें जनरेशन चेंज को लेकर लगता है कि यह ग्रोइंग मार्केटिंग नहीं है। ऐसे में अमन गुप्ता शॉक्ड रह जाते हैं और कहते हैं कि क्यों पूजा तो हर कोई करता है मैं भी करता हूं। जिस पर विनीता सिंह कहती हैं कि तो “पूजा के जो फूल है वह कभी तुमने खरीद के चढाए भगवान को” जिस पर अमन गुप्ता हां में जवाब देते हैं।

क्यों विवादों में आई विनीता सिंह

अब इस वीडियो को शेयर करते हुए एक रेडिट यूजर ने लिखा, “यह शार्क टैंक वाले जो एक के बाद एक हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले लेंसकार्ट के पीयूष बंसल ने बिंदी और कलवा पर रोक लगाई फिर नमिता थापर ने ज्ञान दिया और अब शुगर कॉस्मेटिक की विनीता सिंह पूछ रही है कि आजकल मंदिर कौन जाता है। पूजा कौन करता है।”

शार्क टैंक इंडिया की जज को लेकर पड़ोसी का खुलासा

वहीं इस पोस्ट के जवाब में एक यूजर ने खुद को विनीता सिंह का पड़ोसी बताते हुए लिखा, “बहुत ही घिनौना यह महिला हमारी हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। हम अपने सभी त्योहारों को हमेशा बहुत धूमधाम से मनाते हैं जब श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो हमने एक भव्य पूजा का आयोजन किया था और अयोध्या के उसे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण एक विशाल स्क्रीन पर दिखाया गया था। कम से कम मैं तो पिछले 13 सालों में जब से हम चेन्नई से यहां आकर बसे हैं इसे किसी सामुदायिक उत्सव में हिस्सा लेते हुए नहीं देखा है।”

वहीं अब पड़ोसी द्वारा किए गए खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग विनीता सिंह को भी ट्रोल करने लगे हैं और शार्क टैंक इंडिया की जज विवादों में आ गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Alia Bhatt

अप्रैल 22, 2026

Viral Video:

अप्रैल 22, 2026

Mumbai Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shamli Viral Video

अप्रैल 22, 2026