---Advertisement---

Health Tips: ये 5 खाने की चीजें गर्म होते ही बन जाती हैं बीमारी का घर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Health Tips: डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, कभी भी इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए ये हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 4:24 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: लगभग हर घर में खाने को दोबारा गर्म करके खाया जाता है। हम सभी इसके प्रभावों से अंजान अकसर ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिसके कारण शरीर धीरे-धीरे बीमारियों में घिरना शुरु हो जाता है। अगर आप भी बासी खाना दोबारा गर्म करके खा रहे हैं तो आज ही इसे करना बंद करें। क्योंकि ये गलती आपको बीमार बना सकती है। डॉक्टर सलीम जैदी 5 ऐसी खाने की चीजों को दोबारा ना गर्म करके खाने का सलाह दे रहे हैं, जिन्हें हम सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। डॉक्टर का कहना है कि इन्हें दोबारा गर्म करके खाने से पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और जहरीले तत्व पैदा हो जाते हैं।

1-पके हुए चावल दोबारा गर्म करने से बचें

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,  पके हुए चावल को कभी दोबारा से गर्म नहीं करना चाहिए। कमरे के तापमान पर छोड़ने से इसमें बैसिलस सेरेस नाम बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

दोबारा गर्म करने पर भी ये बैक्टीरिया पूरी तरह नहीं मरते, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।

2-अंडे को दोबारा गर्म करके क्यों नहीं खाना चाहिए?

इसी तरह अगर आप अंडे को भी दोबारा  गर्म करके खाते हैं तो सावधान हो जाएं।  अंडे को दोबारा गर्म करने से इसका प्रोटीन स्ट्रक्चर  बदल जाता है, जो पाचन में समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं ये यूरिक एसिड बढ़ाकर हड्डियों में दर्द पैदा कर सकता है।

3-चिकन  बन सकता है परेशानी का कारण

डॉक्टर चिकन को भी दोबारा गर्म ना करके खाने की सलाह दे रहे हैं।  उनका कहना है कि,  चिकन को बार-बार गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन टूटने लगता है, जो पेट की समस्याएं और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसीलिए चिकन को कभी भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।

4-मशरुम दोबारा गर्म करने से बचें

मशरूम में प्रोटीन बहुत अधिक होता है। इसे दोबारा गर्म करने से इसका प्रोटीन खराब हो जाता है, जिससे पाचन में दिक्कत आ सकती है। आपको अपच, खट्टी डकारे और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

5-तले हुए तेल का दोबारा ना करें इस्तेमाल

डॉक्टर तेल का दोबारा इस्तेमाल ना करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, इस्तेमाल किए गए तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें हानिकारक ट्रांस फैट बन सकते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हैं। इसलिए
इन चीजों को दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026