---Advertisement---

Shehnaaz Gill: क्या सिद्धार्थ की मौत के बाद एक बार फिर टूटा एक्ट्रेस का दिल, हजारों की भीड़ के सामने कहीं ये बात

Shehnaaz Gill: किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बिग बॉस 13 में नजर आने वाली सिंपल और क्यूट सी लड़की कभी लाखों दिलों की धड़कन बन जाएंगी और उनका जादू देश ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। शहनाज ने हाल ही में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 1:42 अपराह्न

shehnaaz gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बिग बॉस 13 में नजर आने वाली सिंपल और क्यूट सी लड़की कभी लाखों दिलों की धड़कन बन जाएंगी और उनका जादू देश ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। शहनाज ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इससे उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। यह बात सच है कि फिल्म को कमाई के मामले में फ्लॉप साबित हुई लेकिन शहनाज को लोगों ने काफी पसंद किया है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब खुद शहनाज ने खुलासा किया है कि उनका दिल टूटा है। तो क्या सच में ऐसा हुआ आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों है यह चर्चा में।

शहनाज ने कहीं ये बात

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुबई में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज स्टेज पर सिल्वर बॉडीकोन में बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान अपने फैंस के साथ जमकर मस्ती करती हुई दिखती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ने लिखा, “लवली ऑडियंस आप सभी को आने के लिए के लिए धन्यवाद मैं खुद को बहुत लकी महसूस कर रही हूं थोड़ा तो बिक गया दुबई आपको बहुत सारा प्यार।”

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

फैंस से खास अंदाज में रूबरू हुई शहनाज

वीडियो से साफ जाहिर है कि वह दुबई में परफॉर्मेंस कर रही हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि शहनाज के इवेंट को देखने के लिए खचाखच भीड़ भरी हुई है। वहीं शहनाज सबसे खास तरीके से रूबरू होती हैं। वह कहती हैं कि “मैं सब के साथ फोटो क्लिक करवाउंगी। मुझे पता है कि यहां का टिकट काफी महंगा है।” वहीं शहनाज अपने परफॉर्मेंस के दौरान कहती हैं कि मेरा गुरु रंधावा के साथ एक गाना आया था क्या आप लोगों ने सुना है। लोगों की बेकरारी देखते हुए शहनाज उस गाने को स्टेज पर गाती हैं। वह बीच में कहती हैं कि “बार बार दिल तुड़वाने में बहुत मजा आता है।” ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या एक बार फिर से शहनाज का दिल टूट गया है।

लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं शहनाज

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की दोस्ती हुई। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों साथ थे और रिपोर्ट की माने तो वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अचानक सिद्धार्थ की मौत से शहनाज टूट गई काफी दिनों के बाद वह दुनिया का सामना करने के लिए आई। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। अभी हाल ही में उनका नाम ‘किसी का भाई किसी की जान’ को स्टार राघव जुयाल के साथ जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026