---Advertisement---

Shehnaaz Gill की ब्लैक रिवीलिंग ड्रेस में हुई बेइज्जती! स्टाइलिश दिखने के चक्कर में किया फैशन का कबाड़ा

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी ड्रेस को संभालती हुई नजर आ रही है। रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस में उनका अंदाज तो वाकई काफी ग्लैमरस से है यह रिवीलिंग ड्रेस पहनना उन्हें भारी पड़ गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कैमरे पर उप्स मोमेंट का शिकार होने वाली शहनाज अपनी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 1:50 अपराह्न

SHEHNAAZ GILL
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी शहनाज गिल बहुत जल्द ‘थैंक यू फॉर कमिंग‘ में नजर आने वाली है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें शहनाज अपना जादू दिखाती हुई नजर आएंगी। चुलबुले अंदाज और स्टाइलिश लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाली शहनाज सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हालांकि इस बार वह धमाकेदार पार्टी करते समय कुछ गलती कर गई जो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही है। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि शहनाज़ उप्स मोमेंट का शिकार हुई है। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह वीडियो।

स्टाइलिश ड्रेस में हुई बेइज्जती

दरअसल शहनाज बहुत जल्द भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला के साथ ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का गाना ‘हांजी’ भी जारी किया गया जिसके बाद शहनाज अपने को स्टार के साथ नाइट क्लब में पार्टी करने पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक शॉर्ट आउटफिट में शहनाज काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। शैंपेन की बोतल खोलने के बाद एक्ट्रेस अपनी ड्रेस को संभाल रही हैं।

बार-बार ड्रेस को संभालती दिखी शहनाज

जहां तक शहनाज गिल के इस लुक की बात करें तो वह टॉप फ्रंट ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी कातिलाना नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को शॉर्ट कर्ल हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है और मिनिमल मेकअप में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। हाई बूट में वह स्टाइलिश दिवा नजर आई। वहीं एक और वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज़ अपनी ड्रेस को ठीक कर रही है जिसे साफ पता चल रहा है कि वह इसमें कंफर्टेबल नहीं महसूस कर रही है और इसे बार-बार संभालती हुई नजर आती हैं।

लुक को देख लोग उड़ा रहे मजाक

बिग बॉस 13 में सिंपल नजर आने वाली शहनाज गिल अब काफी ग्लैमरस और मॉडर्न हो चुकी है। अपनी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल से वह लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। हालांकि इस ब्लैक ड्रेस को कैरी करना शहनाज को भारी पड़ गया और वह बार-बार कैमरे पर ठीक कर रही हैं। लोगों को शहनाज का यह लुक पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि यह सच है कि एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026