---Advertisement---

स्टाइलिश लेदर टॉप के साथ मिनी स्कर्ट पहन Shehnaaz Gill का दिखा ऐसा अवतार, फ़ैशन देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध 

Shehnaaz Gill इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Thank You For Coming’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपनी फ़ैशन चाइस से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बार भी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री एक ग्लैमर्स ग्रे लेदर टॉप और मिनी स्कर्ट पहने नज़र आईं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 24, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल इन दिनों अपने फ़ैशन सेंस के लिए ख़ूब चर्चा बटोर रही हैं। आजकल शहनाज़ अपने ग्लैमरस आउटफिट्स से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। वहीं हाल ही में उनकी आने वाली फ़िल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन के दौरान शहनाज़ गेल बॉडिकॉन लेदर टॉप के साथ मिनी स्कर्ट पहने नज़र आईं। 

Shehnaaz Gill ने पहनी ग्लैमरस बॉडीकॉन ड्रेस

शनिवार को एक सिलेब्रिटी पैपराज़ो विरल भायानी द्वारा एक वीडियो शेयर की गई है। ये वीडियो Shehnaaz Gill की आने वाली फ़िल्म ‘Thank You For Coming’ की प्रोमोशनल पार्टी की है। इस दौरान फ़िल्म के तीन अभिनेत्रियां इस पार्टी में शिरकत करती दिखीं। इनमें सबसे पहले भूमी पेडनेकर सिल्वर कटआउट ड्रेस में बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद शीबानी बेदी सफ़ेद रंग का टू पीस सेट पहने नज़र आईं जो उन पर बहुत क्लासी लग रहा था। फिर दिखीं Shehnaaz Gill जिनका ग्लैमरस आउटफ़िट देख सभी हैरान रह गए। 

अभिनेत्री ने एक ग्रे स्टाइलिश लेदर टॉप के साथ ग्रे रंग की मिनी स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने आँखें पर ग्रे आईशैडो, बालों में हाई पोनीटेल और ग्रे स्टडिड इयररिंग पहने थे। इस आउटफ़िट में शहनाज़ ग़ज़ब की ख़ूबसूरत लग रही थी। इस दौरान एक पैपराज़ो ने उनसे कहा कि वह सुंदर लग रही हैं जिस पर शहनाज़ ने कहा कि वह पहले से ही सुंदर हैं। इस वीडियो को देख लोग शहनाज़ के इस बर्ताव के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं। 

यह वीडियो Instant Bollywood से लिया गया है।


शहनाज़ के बर्ताव पर फैंस को आया ग़ुस्सा 

Shehnaaz Gill के इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेत्री के बर्ताव पर नाराज़गी जता रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “शहनाज़ में घमंड आ गया है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “आप सुंदर नहीं बदतमीज़ हैं!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “शहनाज़ पहले पसंद थी, पर आजकल बहुत नाटक करने लगी है।” एक यूज़र ने लिखा “ओवरएक्टिंग और बदतमीज़! ये एटीट्यूड दिखाने से पहले अच्छा काम करो और सफल हो जाओ। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026