---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के बाद खुला Shehnaaz Gill की किस्मत का ताला, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू करने के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। अब शहनाज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2023 6:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: यह बात सच है कि बिग बॉस 13 में जब शहनाज गिल प्रीमियर डे पर नजर आई थी तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि जल्द ही वह फैंस के दिलों पर राज करने लगेंगी। यह बात सच है कि आज शहनाज को दुनिया जानती है और उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज भी शहनाज की वजह से देखने को मिला है। वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गयी है तो ऐसा लग रहा है कि शहनाज का किस्मत का ताला भी खुल गया। एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और शहनाज ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी शहनाज

शहनाज गिल ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वह अब बॉलीवुड फिल्मों में लगातार नजर आएंगी। शहनाज की माने तो एक्ट्रेस जल्द सोनम कपूर की बहन रिया कपूर संग काम करती नजर आएंगी। ऐसे में यह साफ़ है कि फैंस अब शहनाज को बड़े परदे पर लगातार देख सकेंगे। हालांकि इस बारे में शहनाज ने ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है और उन्होंने यही कहा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद ही इस बारे में बात करेंगी।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

रिया की फिल्म के लिए भी शहनाज ने की है काफी मेहनत

शहनाज गिल ने कहा है कि वह रिया कपूर की फिल्म के लिए भी काफी मेहनत की है और वह इसमें भी अच्छा काम करेंगी। उन्होंने कहा है कि वह इस फिल्म से भी लोगों को खूब पसंद आएंगी। शहनाज अपने काम पर पूरा फोकस करती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शहनाज के अलावा भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में है शहनाज गिल

सोशल मीडिया पर यह खबर भी लगातार चर्चा में है कि शहनाज डांसर और अपने को-स्टार राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों साथ में रह रहे हैं। वहीं हाल ही में कपिल शर्मा शो में शहनाज ने कहा था कि वह अब मूव ऑन करने के लिए तैयार हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026