---Advertisement---

B Praak की म्यूजिक वीडियो में इस दिग्गज स्टार के साथ नजर आएंगी Shehnaaz Gill, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद से शहनाज गिल को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं वहीं उनकी पाइपलाइन में बॉलीवुड फिल्में भी हैं। एक्ट्रेस भले ही अब तक फिल्मों में नजर आई हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद से शहनाज गिल को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं वहीं उनकी पाइपलाइन में बॉलीवुड फिल्में भी हैं। एक्ट्रेस भले ही अब तक फिल्मों में नजर आई हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। इस बीच शहनाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस किसी प्रोजेक्ट में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर।

शहनाज के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे नवाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट की बात करें तो यह बिग बॉस तक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा, “एक्ट्रेस शहनाज गिल एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ बी प्राक के अगले म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। गाना शराब से जुड़ा है। वे पहले ही एमवी की शूटिंग कर चुके हैं।” वायरल हो रहे इस ट्वीट को देख यही लग रहा है कि इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू भी हो गयी है हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

फैंस लुटा रहे हैं प्यार

इस ट्वीट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और काफी एक्साइटेड हैं। इस खबर को सुनने के बाद दोनों स्टार्स के फैंस खुश हैं और कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “ये किसी सपने से कम नहीं है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “इन्हें साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।” एक और यूजर ने कहा, “वाह सुपर एक्साइटेड।”

इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं शहनाज और नवाजुद्दीन

गौरतलब है कि शहनाज और नवाजुद्दीन दोनों इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। शहनाज जहां इंडस्ट्री में अपना पहचान बना रही हैं वहीं नवाज इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार हैं ऐसे में दोनों को साथ देखना वाकई दिलचस्प है। बिग बॉस 13 फेम जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं वहीं नवाज अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी को लेकर चर्चा में हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026