---Advertisement---

Shehzada: ताजमहल के सामने रोमांटिक हुए Kartik Aaryan और Kriti Sanon, फैंस बोले- ‘एक और शाहजहां और मुमताज की जोड़ी’

Shehzada: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन फिलहाल कृति सेनन संग अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये सेलेब्स फिल्म को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लेवल भी हाई है और लोगों के बीच यह जोड़ी खूब सुर्ख़ियों में है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2023 12:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shehzada: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन फिलहाल कृति सेनन संग अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये सेलेब्स फिल्म को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लेवल भी हाई है और लोगों के बीच यह जोड़ी खूब सुर्ख़ियों में है। इस बीच कृति और कार्तिक प्यार की निशानी के नाम से मशहूर टूरिज्म प्लेस ताजमहल पहुंचे। यहां पहुंचकर सेलेब्स फिल्म को खास अंदाज में प्रमोट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग वाकई कमाल की है। आइए देखते हैं क्या खास है इस फोटो में।

तस्वीर में दिखी कार्तिक और कृति की बॉन्डिंग

कार्तिक ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “शहजादा, ताज और मुमताज।” इस फोटो में दोनों बैक साइड से पोज दे रहे हैं और सामने ताजमहल भी है। फोटो में दोनों एक-दूसरे की तरफ प्यार से मुस्कुराते हुए देख रहे हैं और हाथों से पोज दे रहे हैं। फोटो में कृति व्हाइट फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं कार्तिक भी मैचिंग व्हाइट टीशर्ट में दिख रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री वाकई देखने लायक है। इस फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फोटो पर फैंस कर रहे हैं रिएक्ट

इस फोटो पर एक यूजर ने कहा, “नेक्स्ट शादी इनकी।” एक और यूजर ने कहा, “शहजादा और शहजादी के साथ ताजमहल।” एक और यूजर ने कहा, “कृति और कार्तिक की शादी कब हो रही है।” एक और यूजर ने कहा, “शहजादा फ्यूचर शहजादी के साथ।” एक और यूजर ने कहा, “ताजमहल के सामने एक और शाहजहां और मुमताज की जोड़ी सही है।”

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026