---Advertisement---

Sherlyn Chopra को छेड़खानी के बाद मिली जान से मारने की धमकी, जानें किसके खिलाफ दर्ज करवाया केस दर्ज

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले साजिद खान पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि वो अंत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और साजिद खान को उनके किए की सजा जरूर दिलाएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा आए दिन किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में रहती है और बीते दिनों साजिद खान को लेकर दिए गए बयानों को लेकर भी वो काफी सुर्खियों में रही थी। अब शर्लिन ने मुंबई के एक फाइनेंसर पर उनके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। आइए पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि आरोपी ने उन्हें एक वीडियो रिकॉर्डिंग का झांसा दिया और पैसे देने के लिए बुलाया। जब वो पैसे लेने गई तो वो उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस बात का जब एक्ट्रेस ने विरोध किया तो फाइनेंसर ने उनके साथ गली गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वो खुद को बचा के वहां से निकली और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच कर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: इन Top 5 Web Series में पानी की तरह बहाया गया करोड़ों का बजट, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच

शर्लिन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506,509 के तहत जांच शुरू कर दी है। बता दें, शर्लिन चोपड़ा आए दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर खुलासे करती रहती है जिनमें उनके निजी अनुभव भी शामिल होते हैं। बीते दिनों राखी सावंत संग उनके झगड़े और बहस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों एक दूसरे पर पुलिस कंप्लेंट भी करने वाली थी पर बाद में दोनों ने समझौता कर लिया। साथ ही मामला सुलझाने के बाद शर्लिन और राखी सावंत मीडिया के सामने एक दूसरे से गले मिलती और एक दूसरे की तारीफ करती भी नजर आई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये मामला कहां तक जाता है क्योंकि शर्लिन चोपड़ा के अब तक के रिएक्शन को देखकर लगता है कि वो इस मामले को अंत तक ले जाना चाहेंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026