---Advertisement---

आखिर क्यों चर्चा में है Shoaib Malik और Sania Mirza का ये वीडियो, ट्रेंड में आने की कोशिश में दिखीं पूर्व टेनिस स्टार

Shoaib Malik Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी यानी पूर्व टेनिस स्टार सान‍िया मिर्जा किसी समय में मजहबों और देश के बीच की दूरियों के बंधन को तोड़कर एक हो गए थे। दोनों ने 2010 में शादी कर लोगों को चौंका दिया था। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 4:36 अपराह्न

shoaib malik sania mirza
Follow Us
---Advertisement---

Shoaib Malik Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी यानी पूर्व टेनिस स्टार सान‍िया मिर्जा किसी समय में मजहबों और देश के बीच की दूरियों के बंधन को तोड़कर एक हो गए थे। दोनों ने 2010 में शादी कर लोगों को चौंका दिया था। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और अलगाव की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। किसी समय में एक-दूसरे के इश्क में पागल इस कपल की अलग होने की खबर लोगों के लिए चौंकाने वाली थी लेकिन अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और कयासों का दौर लगातार जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शोएब रैंप वाक कर रहे हैं और सानिया भी एक इवेंट में शिरकत कर रही हैं।

ट्रेंड में आने की कोशिश में दिखीं सानिया

सोशल मीडिया पर शोएब और सान‍िया के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां सानिया ने ट्रेडिंग रील शेयर की है और मस्ती करती नजर आई हैं। सानिया इन दिनों फ्रेंच ओपन की कमेंट्री में बिजी हैं और इस दौरान वह Dj Belite की All Eyes on Me पर जलवे बिखेर रही हैं। इस दौरान वह अपनी टीम के साथ रील्स शेयर की है जिसमें सानिया का लुक काफी खास और स्टाइलिश है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

रैंप वाक पर दिखे शोएब

शोएब मॉडल बनकर रैम्प पर उतरे हैं और अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं करांची में आयोजित फैशन रैंप वाक पर शोएब काफी खास नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वह काफी वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे से दूर खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

शोएब ने कहीं थी ये बात

वहीं जब अलगाव की खबरें आई थी तो शोएब ने कहा था कि वो दोनों पिछले कुछ समय से काम में व्यस्त चल रहे हैं इसलिए साथ नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच सब ठीक है। कपल के अलग होने की खबर तो आई लेकिन इस बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेटेस्ट वीडियो को देख तो यही लग रहा है कि दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026