---Advertisement---

Shraddha Kapoor इस वजह से Mohammed Siraj से हो गईं ख़फ़ा, जानें क्‍यों भारतीय पेसर से पूछा ये सवाल

Shraddha Kapoor ने IND vs Sri Lanka का मैच जल्दी ख़त्म हो जाने के चलते तेज गेंदबाज़ Mohammed Siraj से नाराज़गी जतायी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सिराज से एक मज़ेदार सवाल पूछा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 18, 2023 12:40 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: भारत ने रविवार को श्रीलंका के ख़िलाफ़ हुए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारत ने 8वां एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया जिसको लेकर अब पूरे देश में उनकी सराहना की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का मोहम्मद सिराज की इस शानदार गेंदबाज़ी से नाख़ुश नज़र आ रही हैं। 

आख़िर Mohammed Siraj से क्यों नाराज़ हुईं Shraddha Kapoor?

दरअसल रविवार को हुए IND vs Sri Lanka के मैच में Mohammed Siraj ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 50 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। सिराज ने अपनी कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए मैच के एक ओवर में 4 विकेट झटके। वहीं अगर उधर में आज की बात करें तो इसमें सिराज ने कुल 6 विकेट चटकाए। वहीं उनकी इस कमाल की गेंदबाज़ी के कारण मैच तय समय से काफी पहले ख़त्म हो गया। इसी को लेकर Shraddha Kapoor ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए सिराज से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। 

Shraddha Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह भी कैप पहने नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा “अब सिराज से ही पूछो कि इस फ्री टाइम के साथ क्या करें।” आपको बता दें कि Mohammed Siraj की इस गेंदबाज़ी की तारीफ केवल क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ भी कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर का यह मज़ेदार पोस्ट लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है। हालाँकि इस पर सिराज की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

बॉलीवुड की इन फ़िल्मों में नज़र आएंगी श्रद्धा 

Shraddha Kapoor बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं अब श्रद्धा जल्द ही फ़िल्म ‘चालबाज़ इन लंडन’ में नज़र आएंगी। यह साल 1989 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘चालबाज़’ का रीमेक है। वहीं फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास 2018 में रिलीज़ हुई है उनकी हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म ‘स्त्री’ अब दूसरा पार्ट ‘स्त्री 2’ भी है जो अगले साल 2024 में रिलीज़ होगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026