---Advertisement---

लॉन्ग ब्रेक के बाद Shweta Tiwari कॉमेडी और इमोशंस से लोगों को दोबारा करेंगी इम्प्रेस, अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर की ये घोषणा

Shweta Tiwari: इस कॉमेडी ड्रामा से लोगों के दिलों को जीतने आ रही है श्वेता तिवारी, हंसी और इमोशंस से बहलाएंगी दिल, एक्ट्रेस ने की अनाउंसमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2024 1:31 अपराह्न | Updated: जून 21, 2024 2:04 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: ‘कसौटी जिंदगी से’ अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती है। फिटनेस से लेकर खूबसूरती तक में श्वेता तिवारी का वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन पिछले लंबे समय से उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वह सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए फैंस से इंटरेक्ट करती हुई नजर आती है। लेकिन श्वेता तिवारी की प्रोजेक्ट को लेकर आपको है इंतजार तो बहुत जल्दी मिलने वाला है तोहफा। श्वेता ने एक पोस्ट के साथ अपनी अपकमिंग अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है चर्चा में।

Shweta Tiwari ने की ये घोषणा

श्वेता तिवारी ने एक पोस्ट को शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “एक मैं और एक टू”। पोस्ट में सिर्फ श्वेता तिवारी मुंह चुप करने का इशारा करती हुई नजर आ रही है। अनाउंसमेंट के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “अपने आगामी हिंदी कॉमेडी नाटक एक मैं और एक टू की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। हंसी और भावनाओं के रोलरकोस्टर के लिए तैयार हो जाइए। मैं आप सभी से बाकी अद्भुत कलाकारों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं। नीचे कमेंट में अपना अनुमान लिखें।”

पोस्ट देख लोग हुए एक्साइटेड

इस पोस्ट को जारी होते ही इस पर खूब लाइक्स मिल रहे हैं और लोग श्वेता तिवारी की खूबसूरती की तारीफ करने लगे हैं। आखिर किन स्टार्स के साथ काम करने वाली है श्वेता तिवारी। इस हिंदी कॉमेडी प्ले का प्रीमियर शो 6 जुलाई और 7 जुलाई को होने वाला है। बाकी अपडेट के लिए फिलहाल श्वेता ने लोगों को इंतजार करने के लिए कहा है लेकिन इतना तो तय है कि इस ड्रामे में हंसी और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। इस खबर को लेकर श्वेता तिवारी के फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026