---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: शादी पर अंबानी फैमली की तरफ से कपल को मिला बड़ा तोहफा, इस प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर बने सिड-कियारा

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी हैं और दोनों लगातार ट्रेंड में हैं। शादी के बाद से कपल कई बार पब्लिकली नजर आ चुके हैं और कपल गोल सेट कर रहे हैं। कपल को सेलेब्स की तरफ से कई शानदार गिफ्ट भी मिल रहे हैं। इस बीच कपल को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2023 9:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी हैं और दोनों लगातार ट्रेंड में हैं। शादी के बाद से कपल कई बार पब्लिकली नजर आ चुके हैं और कपल गोल सेट कर रहे हैं। कपल को सेलेब्स की तरफ से कई शानदार गिफ्ट भी मिल रहे हैं। इस बीच कपल को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो शादी पर मुकेश अंबानी ने कपल को स्पेशल गिफ्ट दिया है। जी हां, सिद्धार्थ और कियारा को कंपनी रिलायंस ट्रेंड फुटवियर का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

ब्रांड एंबेस्डर बनाने के पीछे क्या है मकसद

इस बात की जानकारी देते हुए रिलायंस रिटेल लिमिटेड के फैशन एंड लाइफस्टाइल के प्रेसिडेंट और सीईओ अखिलेश प्रसाद ने कहा, “कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​बॉलीवुड के पॉपुलर और टैलेंटेड यंग आइकन हैं। दोनों की सोशल मीडिया और लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन्हें ब्रांड एंबेस्डर बनाने से युवाओं के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत होंगे।” वहीं इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अंबानी की तरफ से यह बड़ा गिफ्ट पाकर कपल के खुशी का ठिकाना नहीं है।

Also Read: ‘Bigg Boss 16’ के विनर को लेकर आया नया अपडेट, एमसी स्टैन और प्रियंका नहीं बनेंगे विजेता! सामने आई ये बड़ी वजह

अंबानी और कियारा के बीच है काफी करीबी रिश्ता

बता दें कि अंबानी फैमिली और कियारा आडवाणी के बीच स्पेशल रिलेशन है। दोनों परिवार एक-दूसरे के बेहद करीब है। दरअसल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और कियारा बचपन के दोस्त हैं। कियारा-सिड की शादी पर ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ जैसलमेर पहुंचे थे। वहीं बीते दिन सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता पहुंची थी।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026