---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: 6 फरवरी को नहीं बल्कि इस दिन सात फेरे लेंगे कपल, वेडिंग डे में हुआ ये बड़ा बदलाव

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड लवबर्डस हैं जो डेटिंग से लेकर शादी तक की खबरों के लिए लगातार सुर्खियों में रहे हैं। दोनों की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं और उन्हें साथ में देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड लवबर्डस हैं जो डेटिंग से लेकर शादी तक की खबरों के लिए लगातार सुर्खियों में रहे हैं। दोनों की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं और उन्हें साथ में देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल की शादी ट्रेंड में है। पहले यह खबर आई थी कि कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे वहीं अब ताजा मिली जानकारी के मुताबिक कपल 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। इस बात की जानकारी एक सोर्स के जरिए मिली है। कहा जा रहा है कि प्री-वेडिंग फंक्शन आज हो रही है।

संगीत सेरेमनी के लिए की गई हैं खास तैयारियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को सिद्धार्थ और कियारा की मेहंदी हो गई है जबकि संगीत आज शाम को होने वाली है। इस संगीत फंक्शन के लिए दोनों परिवारों ने खास तैयारियां की है। मिली जानकारी के मुताबिक कियारा के भाई मिशाल एक गायक और संगीतकार हैं और उन्होंने इस खास दिन के लिए एक स्पेशल ट्रैक बनाया है जो वह कियारा और सिद्धार्थ को डेडिकेट करने वाले हैं। कहा यह जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कियारा की होने वाली सास भी खास तैयारी में हैं और वह भी अपनी बहू के लिए एक स्पेशल परफॉरमेंस देने वाली है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेहमानों के आने का दौर है जारी

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों ने इस दिन को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां की है। कपल की शादी में मेहमानों के आने का दौर कल से ही जारी है। बीते दिन अंकित तिवारी, सिद्धार्थ के घरवालों सहित कियारा की फैमिली को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं इस दौरान शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और करण जौहर भी इस स्टार वेडिंग में शिरकत करने पहुंचे हैं।

काफी रॉयल होने वाली है सिद्धार्थ और कियारा की शादी

सिद्धार्थ और कियारा की शादी काफी शानदार होने वाली है। कपल इस खास दिन के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को चुने हैं। वहीं इस दिन के लिए मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां हुई है। मेहमानों के लिए स्पा से लेकर खास सुविधाएं रखी गई हैं। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि 7 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद ही कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित कर रहे हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026