---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद से लगातार चर्चा में है। कपल पहले डेटिंग की वजह से सुर्खियों में थे और अब शादी की तस्वीरों और रिसेप्शन की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस बीच फैंस को सरप्राइज देते हुए कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2023 5:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद से लगातार चर्चा में है। कपल पहले डेटिंग की वजह से सुर्खियों में थे और अब शादी की तस्वीरों और रिसेप्शन की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस बीच फैंस को सरप्राइज देते हुए कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर कपल एक-दूसरे पर खास अंदाज में प्यार लुटाते नजर आए हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वे येलो ऑउटफिट में ट्विन कर रहे हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस फोटो में।

फोटोज में दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

इन फोटोज में लुक की बात करें तो कियारा व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही है जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है। इस लहंगे को उन्होंने येलो कलर के दुप्पटे से टीमअप किया है। नवरत्न हार से एक्ट्रेस ने इस लुक को कम्पलीट किया है। इस दौरान सिद्धार्थ येलो कुर्ता पैजामे में ट्विन कर रहे हैं। कपल ने चार फोटोज शेयर की है जिसमें पहली फोटो में कियारा सिद्धार्थ के कंधे पर हाथ राखी नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में कियारा सिद्धार्थ को हग करते हुए पॉउट बना रही हैं। अगली फोटो में दोनों फूल रॉयल पोज दे रहे हैं। आखिरी फोटो में कियारा सिद्धार्थ की तरफ प्यार से देख रही है।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

खास कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और फिलहाल यह फोटो चर्चा में है। फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “प्यार का रंग चढ़ा है।” फोटोज को देख एक यूजर ने कहा, “आपदोनों को किसी की नजर ना लगे।” एक और यूजर ने कहा, “वाह रब ने बना दी जोड़ी।”

गौरतलब है कि कपल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद कपल दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट करते नजर आए वहीं 12 फरवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी राखी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026