---Advertisement---

दुल्हन Kiara Advani के हाथों में लगेगी Sidharth Malhotra के नाम की मेहंदी, शाही शादी में ये हैं खास मेहमान

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस स्टार कपल की वेडिंग पर फैंस सहित सेलेब्स की भी नजर है। खास दिन की तैयारियां पूरी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस स्टार कपल की वेडिंग पर फैंस सहित सेलेब्स की भी नजर है। खास दिन की तैयारियां पूरी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, आज से प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज कियारा आडवाणी के हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगेगी वहीं कल यानी 6 फरवरी को दोनों साथ जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। इस शादी में शिरकत करने के लिए मेहमान भी पहुंचने लगे हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में यह शादी शाही अंदाज में होने वाली है। आइए देखते हैं क्या कुछ है इस शादी में खास।

कियारा को मेहंदी लगाने राजस्थान पहुंची मेहंदी आर्टिस्ट

मिली जानकारी के मुताबिक कियारा के हाथों में मेहंदी सेलेब्स मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा राजस्थान पहुंच चुकी है। इससे पहले भी वीणा कियारा के हाथों में किसी एड सूट के लिए मेहंदी लगा चुकी है। फिलहाल फैंस को इस मेहंदी फंक्शन की तस्वीरों का इंतजार है। मिली जानकारी के मितबिक वीणा सेलेब्स की पसंदीदा मेहंदी आर्टिस्ट है। हाल ही में उन्हें मुकेश अंबानी के यहां स्पॉट किया गया था।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मनीष मल्होत्रा की वेडिंग ड्रेस में नजर आएंगी कियारा

रिपोर्ट्स की माने तो कियारा आडवाणी मनीष मल्होत्रा की वेडिंग ड्रेस में नजर आएंगी। फैंस एक्ट्रेस को दुल्हन की ड्रेस में देखने के लिए बेकरार है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि मनीष की तरफ से न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि 150 और आउटफिट्स डिजाइन किए गए हैं।

ये मेहमान होंगे कियारा और सिद्धार्थ की शादी में शामिल

कियारा और सिद्धार्थ की शादी काफी निजी होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक सेलेब्स की शादी में 120 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो इस शादी में रोहित शेट्टी खास मेहमान हो सकते हैं। वहीं, इस शादी में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और अश्विनी यार्डी शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर कियारा की तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसमें वह मनीष मल्होत्रा संग राजस्थान जैसलमेर में स्पॉट हुई हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026