---Advertisement---

Sikandar: सलमान खान बड़े एयर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे इस दिन से शुरू, जानिए क्या है खास लेटेस्ट अपडेट

Sikandar: मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की बेकरारी, इस दिन से सलमान खान शूटिंग कर रहे हैं शुरू, रश्मिका मंदाना के साथ मचाने आ रहे हैं धमाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 2:10 अपराह्न

Sikandar
Follow Us
---Advertisement---

Sikandar:ईद 2024 पर जब सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई तो लोगों का दिल टूट गया। क्योंकि भाईजान इस खास दिन पर अपनी किसी न किसी फिल्म से लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ जाते हैं। इस खास दिन पर उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए बताया कि वह 2024 में तो नहीं आ रहे हैं लेकिन 2025 में वह अपनी फिल्म ‘सिकंदर‘ को लेकर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस इससे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार करने लगे हैं। वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इस दिन से शुरू हो रही है शूटिंग

दरअसल नाडियावाला ग्रैंडसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “NGEFamily सिकंदर के लिए 18 जून को सबसे बड़े एयर एक्शन सीक्वेंस के साथ शूटिंग के लिए पहले दिन की तारीख साझा करने के लिए बेहद उत्साहित है। वहीं इस बात की जानकारी मेकर्स ने दे दी है कि 18 जून से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।

खास होने वाली है फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आएंगे और सबसे पहले हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाएगा। ऐसे में बड़े और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग सलमान खान के लिए भी काफी एक्साइटिंग होने वाली है। उनके एक्शन को देखने के लिए आप भी अगर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो इससे जुड़े हर अपडेट आप देखते रहिए।

रश्मिका की एंट्री से फैंस हुए एक्साइटेड

कुछ समय पहले इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री को लेकर भी मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी थी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका नजर आने वाली है। ए आर मुरुगादास के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित होगी। फिल्म फैंस के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि यह ईद 2021 पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026