---Advertisement---

Sobhita Dhulipala: इस एक्ट्रेस पर लगा था सामंथा का घर तोड़ने का इल्जाम, नागा चैतन्य से पहले इस शख्स को कर रही थी डेट

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला वह नाम है जो लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। हाल ही में वेब सीरीज ‘द नाईट मैनेजर में नजर आने वाली शोभिता का नाम ना सिर्फ उनके काम बल्कि विवादों की वजह से भी खूब चर्चा में रहा है। नागा चैतन्य की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला वह नाम है जो लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। हाल ही में वेब सीरीज ‘द नाईट मैनेजर में नजर आने वाली शोभिता का नाम ना सिर्फ उनके काम बल्कि विवादों की वजह से भी खूब चर्चा में रहा है। नागा चैतन्य की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता आज अपना जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं नागा के साथ उनका क्या है रिश्ता। इस बारे में दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन दोनों का नाम आए दिन एक साथ जोड़ा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों दोनों की एक साथ लिंकअप की खबरें आ रही हैं। नागा से पहले शोभिता किसी और को डेट कर रही थी लेकिन दोनों के प्यार की तलाश अधूरी रही और दोनों अलग हो गए। वहीं बाद में नागा और शोभिता की डेटिंग की खबरें आ रही है।

नागा चैतन्य संग जुड़ा था नाम

शोभिता धुलिपाला बॉलीवुड ही नहीं वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली। हाल ही में वह नागा चैतन्य को लेकर सुर्खियों में आई हैं और दोनों के अफेयर्स ने खूब चर्चा बटोरी थी। कहा जा रहा था कि नागा चैतन्य शोभिता को डेट कर रहे थे तभी उन्होंने सामंथा को तलाक दिया है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन इस बात ने सोशल मीडिया पर काफी आग लगाई कि शोभिता और नागा रिलेशनशिप में हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

इस शख्स को कर चुकी हैं शोभिता डेट

यह पहली बार नहीं है जब शोभिता का नाम किसी के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले भी कहा जा रहा था कि वह एक फेमस शख्स को डेट कर रही थी लेकिन कुछ समय के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। जी हां, रिपोर्ट की माने तो शोभिता फैशन डिजाइनर और फैशन ब्रांड Huemn के को-फाउंडर प्रणव मिश्रा संग रिलेशन में थी लेकिन बाद में वे अलग हो गए।

चर्चा में रहते हैं शोभिता और नागा

वहीं इस सब के बीच शोभिता की जिंदगी में नागा चैतन्य की एंट्री होती है। शोभिता और नागा ने अपने रिलेशन पर कभी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अटकलों का बाजार हमेशा गर्म रहता है। दोनों के नाम हमेशा साथ आते रहते हैं। शोभिता धुलिपाला आज काफी चर्चा में है लेकिन नागा संग डेटिंग की बात आती है तो उनका नाम हमेशा सुर्खियों में होता है। दोनों के नाम को ऐसे ही नहीं जोड़ा गया है कहा जाता है कि दोनों को एक साथ नागा के घर में स्पॉट किया गया था। दरअसल जब नागा ने अपना नया घर लिया तो वह शोभिता को अपने घर लेकर गए थे। तभी दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। यही नहीं घर देखने के बाद दोनों एक साथ कार में बैठकर जाते हुए भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026