---Advertisement---

Sonali Raut: बिग बॉस में 17 लोगों के 1 वॉशरुम और गंदगी से भरे खाने ने एक्ट्रेस की बॉडी को बनाया कबाड़! सोनाली का वीडियो डरा रहा

Sonali Raut: बिग बॉस मराठी 6 का सीजन चल रहा है। इसकी एक्स कंटेस्टें सोनाली राउत ने मेकर्स परे बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बॉडी पर हुए इनफेक्शन को दिखाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 3:58 अपराह्न

Sonali Raut
Follow Us
---Advertisement---

Sonali Raut:  बिग बॉस में जाने का काफी लोग सपना देखते हैं। लेकिन जो लोग यहां रहते हैं वो ही जानते हैं कि, महीनों तक बिना फोन और घड़ी के रहना कैसा होता है? खुद को साबित करने का उन पर काफी प्रेशर होता है। रिएलिटी शो से बाहर निकलने के बाद अकसर कंटेस्टेंट अपने अनुभव को शेयर करते हैं। एक्ट्रेस सोनाली राउत की तरफ से ‘बिग बॉस मराठी 6’ के अनुवभव वीडियो शेयर करके बताया गया है। एक्ट्रेस ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी खराब हुई बॉडी का जिम्मेदार ठहराया है।

Sonali Raut ने बिग बॉस मराठी  6 के मेकर्स पर लगाए  गंभीर आरोप

सोनाली राउत की तरफ से  एक्स पर एक वीडियो को शेयर किया गया है।  इसके साथ ही बिग बॉस मराठी सीजन 6 के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि, ‘चकाचौंध के पीछे शोषण की एक काली सच्चाई छिपी है। मैंने विश्वास के साथ BB Marathi 6 में गई थी, लेकिन एक संक्रामक बीमारी लेकर वापस लौटी। अब निर्माताओं को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है।’ एक्ट्रेस ने अपने शरीर पर हुए इनफेक्शन के कारण बीबी हाउस में उन्हें मिली खराब सुविधाओं के बारे में बताया गया है। सोनाली राउत का कहना है कि, किचन में चूहे सामान को खा रहे थे। खाने से कॉकरोच निकल रहे थे। सजा के तौर पर 17 लोगों को एक की वॉशरुम दिया गया था।

देखें वीडियो

वॉशरुम के अंदर यूज सिगरेट, खाने की चीजें, चिकन, अंडे के छिलके, लाइटर और मरे हुए चूहे थे। वहां पर लोग एक दूसर के तौलिए और सामान को यूज कर रहे थे। कुछ लोग को टॉयलेट में फ्लश नहीं करते थे। सोनाली राउत ने बिग बॉस मराठी 6 के मैकर पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही नोटिस भी भेजा है।

सोनाली राउत कौन हैं?

सोनाली राउत के इस पोस्ट ने लोगों को चौंका दिया है। बिग बॉस मराठी सीजन 6 का प्रीमियर 11 जनवरी 2026 से हुई थी। इसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इसका फिनाले 19 अप्रैल 2026 को है। सोनाली राउत भी इस शो का हिस्सा थीं। लेकिन वो शो के पहले ही हफ्ते में बाहर हो गई थीं। अब उन्होंने वीडयो जारी करके मेकर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें, सोनाली राउत एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो ‘द एक्सपोज’ फिल्म , बिग बॉस सीजन 8 हिन्दी और किंगफिशर कैलेंडर गर्ल का हिस्सा रह चकी है। सोनाली मशहूर सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत की छोटी बेटी हैं। उनके पिता डिप्टी कमिश्नर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026