---Advertisement---

Sonam Kapoor क्या प्रेगनेंसी में रिहाना के फैशन सेंस को कर रही हैं कॉपी, व्हाइट ड्रेस में देख लोगों ने बनाया मुंह

Sonam Kapoor: सोनम कपूर के लेटेस्ट बेबी बंप फैशन को देखने के बाद यूजर्स ट्रोल करने लगे हैं तो वहीं रिहाना को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरी खबर क्या है जिसने सोशल मीडिया पर सोनम को चर्चा में ला दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 2:25 अपराह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार है लेकिन इस सबके बीच वह कई इवेंट में अपीरियंस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हमेशा फैशन गोल देने वाली सोनम कपूर प्रेगनेंसी में भी लोगों का दिल जीत रही है और ऐसे में लेटेस्ट फैशन सेंस ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। वहीं सोनम कपूर के फैशन को देखने के बाद यूजर्स यह कहने लगे कि यह खुद को रिहाना समझती है। आइए जानते हैं आखिर सोनम कपूर को व्हाइट ड्रेस में देखकर क्यों लोगों ने मुंह बना लिया और उनका मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

Sonam Kapoor के लेटेस्ट फैशन को देख लोगों का घुमा क्यों दिमाग

सोनम कपूर के इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जहां स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट को पेयर करती हुई दिखाई दे रही हैं। शॉकिंग चीज यह है कि इस दौरान उन्होंने अपने शर्ट के नीचे के बटन को खोल रखे हैं ताकि उनका बेबी बंप दिख सके। कॉन्फिडेंटली अपने बेबी बंप को दिखा रही सोनम कपूर के चेहरे पर स्माइल है। वहीं अपने फैशन को बन हेयर स्टाइल के साथ सनग्लासेस और इयररिंग्स से खास टच देती हुई दिखी है। सोनम कपूर के इस लुक को देखकर यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

सोनम कपूर पर लगा रिहाना को कॉपी करने का आरोप

जहां सोनम कपूर के इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा क्या वाहियातपना लगा रखा है। एक ने कहा यह खुद को रिहाना समझ रही है तो एक ने कहा अभी पेट दिखा रही हैं बच्चों को दिखाने के टाइम छुपा कर जाएंगे। एक ने कहा इसको कोई और काम नहीं है। एक ने कहा जब तक यह दिखाएंगे नहीं किसी को पता कैसे चलेगा कि यह प्रेग्नेंट है तो एक ने कहा चिप तो एक ने लिखा अजीब।

 

बात करें सोनम कपूर की तो 40 साल की एक्ट्रेस आनंद आहूजा के साथ 2018 में शादी कर चुकी हैं और इससे उनका एक बेटा है। वही एक बार फिर से अपने दूसरे बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने के लिए सोनम कपूर तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026