---Advertisement---

Sonam Kapoor मारना चाहती थी क्रिटिक को मुक्का! वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने की जमकर खिंचाई

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन चॉइस को लेकर जानी जाती है। यह बात सच है कि वह लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और ऐसे में वह चर्चा में भी बनी रहती है। एक और वजह है जिसके लिए सोनम जानी जाती है। जी हां, उनका बेबाकपन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 5:13 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन चॉइस को लेकर जानी जाती है। यह बात सच है कि वह लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और ऐसे में वह चर्चा में भी बनी रहती है। एक और वजह है जिसके लिए सोनम जानी जाती है। जी हां, उनका बेबाकपन जब वह कुछ भी बोलने से नहीं चूकती है। यही उनकी खासियत है।यह बात भी सच है कि कभी-कभी उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके अपना पक्ष रखने में वह कभी पीछे नहीं रहती हैं।

Sonam Kapoor ने क्रिटिक को लेकर किया खुलासा

इस बीच सोनम एक बार फिर चर्चा में है और वजह है उनका एक इंटरव्यू क्लिप जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा में है। इंटरव्यू में सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि वह एक बार एक आलोचक को मुक्का मारना चाहती थी। दरअसल एक्ट्रेस का क्लिप रेडित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस से ‘नेवर हैव आय एवर’ सवाल पूछा जा रहा था। उनसे जब पूछा गया कि मैं कभी कोई समीक्षा नहीं पढ़ी और आलोचक को मुक्का मारना चाहा तो इस पर सोनम बेधड़क जवाब देती है बेशक मैंने ऐसा किया है। इंटरव्यूर ने कहा निश्चित तौर पर मैं वह नहीं हूं तो एक्ट्रेस ने कहा नहीं आप नहीं हैं।

Sonam Kapoor की बात सुनकर लोगों ने उड़ाया मजाक

वहीं Sonam Kapoor ने आगे कहा लेकिन जैसे क्या उनके पास आलोचना आलोचकों के लिए स्कूल नहीं है। एक्ट्रेस से कहा गया कि एक्टर्स के लिए बहुत सारे स्कूल है लेकिन कुछ उसमें नहीं जाते हैं तो इस पर सोनम कहती है हां। ऐसे में सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ ट्रोलर्स उनकी चुटकी भी ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। यह पहली दफा नहीं है जब सोनम कपूर अपने बयान की वजह से चर्चा में आई हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026