---Advertisement---

Sophie Turner: पति से तलाक के बाद इस एक्टर संग प्रियंका की जेठानी ने पार की हदें! बीच पर ही कर बैठी किस

Sophie Turner: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर हाल ही में अपने को स्टार के साथ बीच पर कोजी होती हुई नजर आई। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को-स्टार के साथ लिप लॉक करती हुई दिखाई दी। ऐसे में फैंस के बीच मानो हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है और लोग एक बार फिर कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर यह क्या मसला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Sophie Turner
Follow Us
---Advertisement---

Sophie Turner: कुछ समय पहले निक जोनस के भाई जो जोनास और सोफी टर्नर को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। कहा गया कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी आपसी अनबन के बाद बहुत जल्द अलग होने वाले हैं लेकिन इस सबके बीच फैंस को एक और झटका लगा है। दरअसल सोफी टर्नर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को स्टार को लिपलॉक करती हुई नजर आई हैं। तलाक की खबर के कुछ ही दिनों बाद सोफी का इस तरह वीडियो वायरल होना फैंस के बीच चर्चा में है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

आखिर क्यों चर्चा में है वीडियो

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो सोफी इसमें अपने को स्टार फ्रैंक डिलन के साथ नजर आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो सोफी फिलहाल ‘जोन’ सीरीज की शूटिंग में बिजी है जो स्पेन में चल रही है। इस दौरान यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को एक्टर फ्रैंक को लिप लॉक करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफी और फ्रैंक पहले समंदर में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस मल्टीकलर बिकनी में दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने लायक है और इसी दौरान सोफी अपने को-स्टार को सरेआम सबके सामने किस करती हुई नजर आती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों स्टार्स बीच पर इंजॉय कर रहे हैं।

4 साल बाद टूट गई सोफी और जो की शादी

गौरतलब है कि हॉलीवुड की दुनिया में फ्रैंक और सोफी चर्चित नाम है। दोनों अपने कई प्रोजेक्ट और फिल्मों से फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। ऐसे में इस तरह वीडियो का वायरल होना वाकई काफी अलग है। इसी महीने की शुरुआत में सोफी और उनके पति जो जोनस के बीच आपसी अनबन और तलाक की खबर सामने आई थी। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं है इसलिए उन्होंने 4 साल बाद अपने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया है। जहां तक सोफी और जो की बात करें तो लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की शादी हुई थी लेकिन इस आईकॉनिक जोड़ी को किसी की नजर लग गई और दोनों अब अलग हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026