---Advertisement---

Salman Khan के साथ काम करके झूम उठे साउथ सुपर स्टार Ram Charan ,तारीफ करते हुए कही दिल छूने वाली ये बात

सलमान खान की नई फिल्म में काम करने के अनुभव को साऊथ के सुपर स्टार राम चरण ने शेयर किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 8, 2023 12:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

 Ram Charan: अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार सलमान खान फिल्म इस फिल्म की शूटिंग भी जोरो – शोरो से कर रहे हैं। वहीं अभिनेता सलमान के इसी फिल्म का गाना ‘येंतम्मा’ रिलीज हुआ है। ये गाना रिलीज होने वाले दिन से ही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भाई जान सलमान खान ने एक नए लुक को अपना रखा है। यह नया लुक उनके चाहने वाले और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अगर आप इस गाने को देखे तो सलमान खान साउथ इंडियन लुक को अपनाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस गाने में साऊथ के दो बड़े ही सुपर स्टार उनके साथ गाने में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दग्गुबाती वेंकटेश और सुपरस्टार्स राम चरण भी बेहतरीन तरीके से सलमान खान के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने के रिलीज होने के बाद सुपरस्टार्स राम चरण ने गाने से जुड़ी चीजों को शेयर किया है।

सुपरस्टार्स राम चरण ने गाने को लेकर कही ये बात

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

एक्टर सलमान खान की नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना इसी अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस गाने में दिख रहे साउथ के अभिनेता राम चरण ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने इस गाने को लेकर कहा है कि ” सलमान खान के साथ इस गाने में डांस करके ऐसा लग रहा है जैसे किसी छोटे बच्चे की तमन्ना पूरी हो गई हो। किसी का भाई किसी की जान’ का गाना बहुत ही अच्छी फिल्म है और इसमें का गाना ‘येंतम्मा’ बहुत ही अच्छा सॉन्ग है। मुझे इस गाने को करके महत मजा आया।” इसके बाद स्टार राम चरण ने सलमान खान का धन्यवाद किया है।

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: डेड स्किन से चाहते है छुटकारा तो घर बैठे इन आसान ट्रिक से बनाए शानदार स्क्रब, पाएं निखार भरा खूबसूरत चेहरा

‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से जुड़ी अपडेट

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में ‘येंतम्मा’ गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने बहुत ही खूबसूरती से पेश किया है। इस गाने के कंपोजर की बात करें तो इसको पायल देव ने ही कंपोज भी किया है। भाईजान की ये फिल्म 21 अप्रैल को ईद के दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। इस फिल्म के रिलीज होने को लेकर दर्शक भी काफी उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Priyanka Chopra और बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर में देख भड़के यूजर्स, इस वजह से उठा रहे हैं सवाल

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026