---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 4: स्पाइडर-मैन के आगे क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ऑडिसी’ ने क्या टेके घुटनें? जानें टोटल कमाई

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 4: फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज होते ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले 4 दिनों के वीकेंड में ही पूरी दुनिया से लगभग 7800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 1:00 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection :  दुनियाभर में इस समय टॉम हॉलैंड की दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच भयंकर टक्कर देखने को मिल रही है। ‘स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू  डे ‘और ‘द ऑडिसी’ के बीच भारत ही नहीं वर्ल्ड वाइड मुकाबला भी देखने को मिल रहा है।  स्पाइडरमैन ने रिलीज होते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इस मूवी ने अपने पहले 4 दिनों के वीकेंड में ही पूरी दुनिया से लगभग 7,830 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। वहीं, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म  ‘द ऑडिसी’ पिछड़ते हुए दिख रही है।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection कितना हुआ?

‘स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे’ फिल्म ने बीते दिन भारत में 77.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 18051 शोज से हुई है। भारत में ये फिल्म चार दिनों के अंदर 308.46 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। टॉम हॉलैंड की  ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन  7830 करोड़ रुपए कर चुकी है। इस फिल्म का बजट 1900 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ये मूवी रिलीज के चंद दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे’ और ‘द ऑडिसी’ के बीच चल रही भयंकर टक्कर

इस फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स  के ये  फिल्म पीटर पार्कर के अकेलेपन, उसकी शक्तियों में बदलाव और न्यूयॉर्क के अंडरवर्ल्ड माफिया से उसकी जंग के ईर्द-गिर्ड  घूमती है। पीटर की पर्सनल लाइफ भी पूरी तरह से बदल चुकी है।  यही वजह है कि, ये ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म  द ऑडिसी को पूरी टक्कर देते हुए कुछ दिनों में आगे निकल गई है। ‘द ऑडिसी’ ने  पिछले 3 हफ्तों से सिनेमाघरों में चल रही है और उसने अब तक कुल7,698 करोड़  रुपये कमा चुकी हैं। यानी स्पाइडर-मैन ने जो कमाई 4 दिनों में की, नोलन की फिल्म 3 हफ्तों में भी वहां तक नहीं पहुंच पाई। इन दोनों फिल्मों के बीच यही  टक्कर देखने को मिल रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026