---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 5:टॉम हॉलैंड ने 5 दिनों में लगाई दुनियाभर के थिएटर्स में आग, टोटल कलेक्शन देख नहीं होगा यकीन

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 5: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने शुरुआती 5 दिनों में दुनिया भर में 8,800 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक कमाई की है। भारत में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ का कलेक्शन किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 5: दुनियाभर के सिनेमाघरों में टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में भी ऑडियंस इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रही है। जिसकी वजह से फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों के अंदर ही ऐतिहासिक कमाई कर ली है। इस मूवी को दर्शक मजबूत इमोशनल ड्रामा, बेहतरीन एक्शन और ज़बरदस्त सरप्राइज एलिमेंट्स की वजह से काफी पसंद कर रहे हैं।  अगर आप भी इसे देखने कर प्लान कर रहे हैं तो, यहां जानें टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कितना हुआ है?

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलेंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में सोमवार को 23.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 16874 शोज से हुई है। भारत में ये हॉलीवुड फिल्म टोटल 336.91 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 8894 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 1900 करोड़ के आस-पास है।  इस मूवी के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए ‘शैंग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ जैसी फिल्म भी बना चुके हैं।  फैंस को पीटर पार्कर का अकेलापन और इमोशनल सफर  काफी पसंद करता है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  फिल्म ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

इस हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से दुनियाभर में भौकाल मचाया हुआ है। इसमें टॉम हॉलैंड, जेंडया, जैकब बैटलन, माक्रक रफ्फो, जॉन बर्नथल और फ्लोरेंस प्यू जैसे बड़े एक्टर्स है। ये फिल्म इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग मूवी बन चुकी है। वहीं, टॉम हॉलैंड दुनिया के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिन्होंने सिनेमा इतिहास की चार सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’  में लीड रोल किया है। आने वाले दिनों में फिल्म और भी बड़े कीर्तिमान  रच सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lockup 2

अगस्त 4, 2026

Salman Khan

अगस्त 4, 2026

Ramayana

अगस्त 4, 2026

Trisha Krishnan

अगस्त 4, 2026

Arbaaz Khan

अगस्त 4, 2026

The Traitors 2

अगस्त 3, 2026