---Advertisement---

Star kids debut in 2023: इन स्टार किड्स ने बॉलीवुड में की धमाकेदार एंट्री, क्या सुहाना से लेकर खुशी कपूर तक चला पाएगी जादू!

Star kids debut in 2023: कहने में दौराय नहीं है कि 2023 भी स्टार किड्स का रहा और इस साल कई बॉलीवुड सितारों की फैमिली का डेब्यू हुआ है। इस लिस्ट में सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक का नाम शामिल है। इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले इन स्टार किड्स ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि एक्टिंग में उनका क्या जादू चल पाता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Star kids debut in 2023
Follow Us
---Advertisement---

Star kids debut in 2023: बॉलीवुड की दुनिया में स्टार किड्स की एंट्री कोई नई बात नहीं है। यह बात सच है कि हर साल कई स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और उनमें से कुछ अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर तक का नाम शामिल है। ऐसे में 2023 में स्टार किड्स के लिए काफी स्पेशल रहा क्योंकि इस साल न सिर्फ सुहाना खान बल्कि अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वे हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। आईए जानते हैं आखिर किन स्टार किड्स का रहा 2023 में जलवा।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। यह बात सच है कि उन्होंने हाल ही में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन अब उनके विरासत को उनकी बेटी सुहाना खान आगे ले जा रही है और वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। सुहाना हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज‘ से बॉलीवुड में कदम रखी है और लोग उनकी ऐक्टिंग डेब्यू को काफी पसंद कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि शाहरुख खान की लाडली इंडस्ट्री में क्या जलवा दिखा पाती हैं।

सनी देओल का बेटा राजवीर देओल

इस लिस्ट में सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल का भी नाम शामिल है। अपने जमाने में मशहूर एक्टर रहे धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के लाडले राजवीर हाल ही में एक रोमांटिक फिल्म दोनों में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। अब यह देखना लोगों के लिए काफी एक्साइटिंग है कि राजवीर सनी की तरह क्या इंडस्ट्री में धमाल मचा पाते हैं।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है। पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रहे अमिताभ आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और कई फिल्मों में नजर आते हैं। अब उनकी विरासत को आगे ले जाने के लिए उनके नाती यानी अगस्त्य नंदा भी इंडस्ट्री में आ चुके हैं। वह हाल ही में सुहाना खान के साथ फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं और उनकी एक्टिंग और लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री

2023 में स्टार किड्स की एंट्री की बात करें तो इसमें सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को कैसे भूल सकते हैं। सलमान खान एक तरफ जहां अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में जादू चलाते हैं वहीं दूसरी तरफ फैमिली को प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में उन्होंने अलीजेह को काफी प्रमोट किया। इतना ही नहीं अब उनकी भांजी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है और उनकी फिल्म फर्रे हाल ही में रिलीज हुई थी।

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर

स्टार किड्स की 2023 में एंट्री की बात करें तो इस लिस्ट में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का भी नाम भी शामिल है। खुशी की बहन जाह्नवी कपूर पहले से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी है और ऐसे में अब श्रीदेवी की विरासत को आगे ले जा जाने के लिए खुशी भी इंडस्ट्री में आ चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह श्रीदेवी और अपनी बहन जाह्नवी की तरह अपनी एक अलग पहचान बना पाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026