---Advertisement---

Sunita Ahuja: मेनोपॉज से गुजर रही स्टार वाइफ को नहीं मिला गोविंदा का साथ, सरेआम मारा ताना ‘स्टारडम खत्म हो गया’

Sunita Ahuja: एक बार फिर गोविंदा को लेकर बेबाकी जाहिर करते hue सुनीता आहूजा पीछे नहीं रही और उन्हों अपने दिल की बात बात कर एक बार फिर अपने पति पर इल्जामों की बरसात करती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Sunita Ahuja
Follow Us
---Advertisement---

Sunita Ahuja: बॉलीवुड के मोस्ट कंट्रोवर्शियल कपल की बात करें तो निश्चित तौर पर गोविंदा और सुनीता आहूजा का नाम शुमार है जो पिछले तीन दशक से अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन उनके बीच तलाक और अनबन की खबरें लगातार चर्चा में रही है। वहीं इस सब के बीच अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर से गोविंदा के बारे में बात करते हुए अपने रिश्ते का जिक्र करती हुई देखी। यह पहली दफा नहीं है जब वह अपने पति के एक्स्ट्रा मेंटल अफेयर और चीटिंग को लेकर मुखर हुई हो। आइए जानते हैं आखिर इस बार सुनीता आहूजा क्या बोल गई जो चर्चा में है।

Sunita Ahuja ने गोविंदा के सपोर्ट की जरूरत क्यों बताया

दरअसल अपने व्लॉग में सुनीता आहूजा से एक पत्रकार ने जब पूछा कि क्या गोविंदा उन लोगों में से हैं जिन्हें वह माफ कर पाएंगी। इस पर उन्होंने कहा कि “आप कभी नहीं जानते। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे यह सब जो न्यूज़ में आ रहा है, मुझे यह सब नहीं सुनना है। यह इन सब से गुज़रने की उम्र नहीं है। मैं मेनोपॉज़ से गुज़र रही हूं। इस समय, हर महिला को अपने पति और बच्चों के सपोर्ट की ज़रूरत होती है क्योंकि हमारा मन बदलता रहता है। हमें कोई ऐसा चाहिए जो हमसे प्यार करे और हमें स्ट्रेस न दे।”

आखिर क्यों सुनीता आहूजा को तवज्जो नहीं देते गोविंदा

दरअसल सुनीता आहूजा ने गोविंदा का साथ उसे समय दिया जब उन्हें उनके करियर में जरूरत थी लेकिन अब उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। इस बारे में बात करते हुए सुनीता कहती हैं कि “इसके कई कारण रहे होंगे। हम अपनी जिंदगी में एक ही चीज को हमेशा प्रायोरिटी नहीं देते हैं। एक उम्र के बाद जीवनसाथी और बच्चे ही सच में मायने रखते हैं। वह हमेशा हंस के डाल देता है और उसका जवाब हमें समझ नहीं आता है।” सुनीता आहूजा आगे कहती है गोविंदा सिर्फ अपनी सास से डरता था लेकिन उनकी मौत के बाद अब वह बेफिक्र हो गया और किसी की बातों का उसे पर असर नहीं होता। संगत खराब है।

गोविंदा के स्टारडम पर सुनीता आहूजा ने किया कटाक्ष

इसके अलावा भी सुनीता आहूजा कहती है कि “जब तक गोविंदा को मैंने रखा मैं फूल की तरह उसे संभालती रही थी लेकिन जब से मेरी जगह पर नए मैनेजर आ गए हैं तब से उसे इस बात का एहसास ही नहीं है कि उसका स्टारडम खत्म हो गया है।” इस तरह से गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने बेबाकी जाहिर की वह एक बार फिर से विवादों का विषय बन गया है। गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और उनकी शादी को लगभग 38 साल हो चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27

अप्रैल 15, 2026