---Advertisement---

विवादों में रहने वाली Sunny Leone कैसे बनी बॉलीवुड की लैला, लव स्टोरी है बेहद खास

Sunny Leone: कभी एडल्ट स्टार बनकर चर्चा में आने वाली सनी लियोन की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है। एक्ट्रेस ने इस बात को साबित किया कि वह अपने दम पर पहचान बना सकती है भले ही बेक ग्राउंड कोई भी हो। अगर लगन हो तो वह कुछ भी हासिल कर सकती हैं और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2023 9:00 पूर्वाह्न

sunny leone
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Leone: कभी एडल्ट स्टार बनकर चर्चा में आने वाली सनी लियोन की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है। एक्ट्रेस ने इस बात को साबित किया कि वह अपने दम पर पहचान बना सकती है भले ही बेक ग्राउंड कोई भी हो। अगर लगन हो तो वह कुछ भी हासिल कर सकती हैं और इस बात को सनी लियोन अपनी रियल जिंदगी में साबित भी कर चुकी है। यह बात सच है कि एडल्ट स्टार से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी लेकिन आज वह बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेसेस में शुमार है।

फिल्मी है लव स्टोरी

वह फिल्मों से भले ही अपनी खास पहचान ना बना पाई हो लेकिन उनकी एक अलग छवि है जो काफी स्टाइलिश और अलग है। सनी लियोन को पता है कि वह अपने फैन्स को कैसे खुश कर सकती हैं और यही वजह है कि उन्हें आए दिन जब भी स्पॉट किया जाता है तो वह चर्चा में आ जाती हैं। लाखों दिलों में बसने वाली सनी लियोन की लव स्टोरी डेनियल वेबर संग पहले प्यार और फिर उनकी शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। किसने सोचा था कि डेनियल की एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली सनी किसी दिन उन्ही की दुल्हन बन जाएंगी।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

डेनियल को हुआ था पहली नजर में प्यार

अगर इनकी लव स्टोरी की बात करें तो सनी को डेनियल एक रेस्टोरेंट में मिले थे और पहली नजर में ही देख कर डेनियल प्यार में पड़ गए थे और उन्होंने बाद में उन्हें मनाने के लिए कई पापड़ भी मिले। अगर सनी की माने तो डेनियल उनके पीछे पड़े रहते थे और वह उस रेस्टॉरेंट में जाती थी उन्हें एक फूल मिलता था और डेनियल की यह हरकत सनी को काफी पसंद आई।

हर मोड़ पर डेनियल ने दिया साथ

सनी ने खुलासा किया है कि डेनियल को अपनी जिंदगी में पाकर वह काफी खुश हैं क्योंकि उन्होंने हर एक मुकाम पर उनका साथ दिया है और उन्होंने एक बेहतरीन हमसफर का किरदार निभाया है। सनी लियोन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी जब मुलाकात डेनियल संग हुई थी तो मेरी मां की मौत हो चुकी थी और ऐसे में उन्होंने मुझे संभाला। वहीं बाद में मेरे पिता की भी मौत हो गई और मैं पूरी तरह से टूट गई थी। इस समय डेनियल ने उनका पूरा साथ दिया था। बाद में करीब 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों शादीशुदा जिंदगी इंतजार कर रहे हैं।

विवादों से है गहरा नाता

सनी लियोन की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है और वह इस वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी है। सनी को बिग बॉस ने अलग पहचान दिलाई है और इस शो के दौरान उन्होंने अपने बारे में कई खुलासे किए थे। सनी ने खुद इस बात का खुलासा भी किया था वह बाईसेक्सुअल हैं लेकिन डेनियल को पाकर वह काफी खुश हैं। सनी लियोन एक एडल्ट विज्ञापन को लेकर भी काफी चर्चा में आई थी। जब उन्होंने इस विज्ञापन को किया था तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था और उन्हें एडल्ट स्टार के तौर पर काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026