---Advertisement---

Suriya 44: सूर्या के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न तोहफा, ज्योतिका की फिल्म में गैंगस्टर लुक में पूजा हेगड़े संग आएंगे नजर

Suriya 44: साउथ सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन पर 'सूर्या 44' का वीडियो किया गया है जारी जो वाकई काफी जबरदस्त है और एक्टर छा गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Suriya 44
Follow Us
---Advertisement---

Suriya 44: साउथ के सुपरस्टार सूर्या आज यानी 23 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस को रिटर्न तोहफा मिला है क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या 44’ से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा है। कहने में दो राय नहीं है कि इस फिल्म में सूर्या काफी अलग नज़र आने वाले हैं और यही वजह है कि फिल्म के इस वीडियो ने फैंस के दिनों में कहर बरपाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। साउथ सुपरस्टार का यह गैंगस्टर वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में खास।

मेकर्स ने की घोषणा

जहां तक ‘सूर्या 44’ की बात करें तो अभी तक उसकी टाइटल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इस बात का दावा किया जा रहा है की फिल्म में लव लाफ्टर और वार तीनों का तड़का देखने को मिलने वाला है। फिल्म के इस वीडियो को जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, “एक नया और अनोखा व्यक्तित्व, जो जीत के लिए तैयार है। LoveLaughterWar और उससे आगे के उन्माद में शामिल हों! हैप्पी बर्थडे द वन सूर्य 44 टीम की तरफ से।”

क्या है इस वीडियो में

जहां इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पहले समुद्र दिखाई देता है और उसके बाद कुछ सेकेंड के बाद सूर्या की झलक नजर आती है जहां पहले से कुछ लोग उन्हें ज्वाइन करने के लिए खड़े रहते हैं। बंदूक लिए ऐसे दिखता है जैसे वह किसी पर पॉइंट करने वाले हैं। यह वीडियो काफी जबरदस्त है और इसमें सूर्य का गैंगस्टर वाला अंदाज देखने लायक होगा।

क्यों खास है यह फिल्म

जहां तक सूर्या 44 की बात करें तो अभी तक इसकी टाइटल की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फिल्म में सूर्या के अलावा पूजा हेगडे, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण सूर्या और ज्योतिका के 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। वीडियो को देखने के बाद इतना तो होता है कि इस बार सूर्या का धमाका कुछ अलग होने वाला है। फिल्म की रिलीज तारीख की अभी तक कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि यह 2025 में रिलीज हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13

जून 25, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6

जून 25, 2026

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026