---Advertisement---

Sushmita Sen करती थी बिना सोचे ललित मोदी पर पैसे खर्च! जानिए दोनों के नेट वर्थ में चौंकाने वाला अंतर

Sushmita Sen: ललित मोदी के साथ कभी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस को लेकर अब कुछ ऐसा कहा गया जो चर्चा में है लेकिन क्या आपको पता है की दोनों की संपत्ति में आखिर कितने का अंतर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2026 2:37 अपराह्न

Sushmita Sen
Follow Us
---Advertisement---

Sushmita Sen: 2022 में सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी जब ललित मोदी ने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट की थी। इसे लेकर सुष्मिता सेन को लोग ट्रोल करने लगे और उन्हें गोल्ड डिगर बताने लगे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें डायमंड पसंद है। इस सबके बीच ललित मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जब वे रिलेशनशिप में थे तब एक्ट्रेस ने उनसे एक भी पैसे नहीं लिए थे बल्कि जहां भी वे जाते थे सुष्मिता सेन ही खर्च करती थी। आइए जानते हैं आखिर दोनों की नेट वर्थ में कितने का अंतर है जो आपको हैरान कर सकता है।

Sushmita Sen के साथ रिश्ते पर क्या शॉकिंग बोल गए ललित मोदी

दरअसल ललित मोदी के साथ डेटिंग को लेकर सुष्मिता सेन को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा गया था। हालांकि अब इस पर ललित मोदी ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि सुष्मिता बहुत सुंदर है और बहुत अमीर महिला है। उनके पास इस दुनिया में किसी से भी ज्यादा डायमंड है जिन्हें मैं जानता हूं। उन्होंने यह सब अपने दम पर किया है। एक समय था जब मैं उनके साथ बाहर जाता था तो वह मुझे किसी भी चीज के लिए पैसे नहीं देने देती थी। मैं एक कैप्ट बॉयफ्रेंड की तरह था वह सेल्फ मेड महिला है। सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं है बल्कि मैं डायमंड डिगर हूं।

कितने करोड़ की मालकिन है सुष्मिता सेन

जहां तक बात करें सुष्मिता सेन के नेटवर्थ की तो दुबई में उनके पास एक ज्वैलरी स्टोर है जिससे वह लाखों कमाती है। वही मुंबई में उनका एक शानदार अपार्टमेंट होने के साथ वह कई लग्जरी कारों की मालकिन है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वह 7 से 9 करोड़ रुपए कमाती हैं जिसमें ब्रांड एंड्रोसमेंट से लेकर फिल्म और वेब सीरीज तक शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट्स की माने तो वह 12 मिलियन डॉलर की मालकिन है जहां इंडियन करेंसी में 74 से 86 करोड़ रुपए उनकी नेट वर्थ है।

जानिए ललित मोदी का चौंकाने वाला नेट वर्थ

ललित मोदी की अनुमानित नेट वर्थ 570 मिलियन डॉलर है जो भारतीय करेंसी में लगभग 4,555 करोड़ रुपये है। IPL के पहले चेयरमैन और मोदी एंटरप्राइजेज में एक अहम व्यक्ति होने के नाते उनके परिवार के बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप की वैल्यू बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा है। बिलियन डॉलर के मालिक होने के बाद भी उन्होंने बताया कि वह सुष्मिता सेन पर पैसे नहीं खर्च करते थे बल्कि एक्ट्रेस खर्च करती थी।फिलहाल उनके द्वारा दिया गया बयान चर्चा में है और सुष्मिता सुष्मिता सुर्खियों में आ गई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Brain Tumor

सितम्बर 2, 2026

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026