---Advertisement---

Taapsee Pannu: संगीत नाइट पर पति के साथ हुई रोमांटिक तो बहन संग खूब थिरकी तापसी, अनसीन वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Taapsee Pannu: सीक्रेट शादी करने को लेकर तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। वहीं बीते दिन वेडिंग की एक झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दरअसल एक वीडियो में वह लाल सूट में स्वैग दिखाते हुए अपने पति के पास स्टेज पर जा रही थी। उनकी यह शादी कई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 12:09 अपराह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: सीक्रेट शादी करने को लेकर तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। वहीं बीते दिन वेडिंग की एक झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दरअसल एक वीडियो में वह लाल सूट में स्वैग दिखाते हुए अपने पति के पास स्टेज पर जा रही थी। उनकी यह शादी कई मायनों में खास रही। वहीं शादी के इस वीडियो के बाद अब संगीत नाइट से भी कई झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इससे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। जहां एक वीडियो में वह अपने पति और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ डांस कर रही हैं तो दूसरे वीडियो में अपने बहन के साथ ठुमके दिखा रही है।

ठुमके लगाती नजर आई तापसी पन्नू

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी बहन के साथ ‘दिल ले गई ले गई’ पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। वहीं एक और वीडियो में वह अपने पति के साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं इस दौरान दोनों एक दूसरे की आंखों में कोई दिखे और बाहों में बाहें डालकर डांस कर रहे हैं

पिंक लुक में दिखे दूल्हा और दुल्हन

वायरल हो रहे दोनों वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें एक में वह अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। दूसरे में अपने पति मैथियास बो के साथ रोमांटिक नजर आई। स्टेज पर तापसी का अंदाज देख लोग हैरान रह गए हैं। संगीत नाइट पर तापसी पन्नू ने पेस्टल पिंक कलर के शरारा से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं कर्ल हेयर स्टाइल में उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है। इस दौरान मैथियास भी पिंक कोर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

करीब 10 साल से डेट कर रहे हैं तापसी और मैथियास

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 मार्च को उदयपुर में तापसी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है। इस सीक्रेट वेडिंग की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। कहा जाता है कि तापसी और बो एक दूसरे को लगभग 10 साल से डेट कर रहे हैं। मैथियास पेशे से ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं जो 2020 में संन्यास ले चुके हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आखरी बार ‘डंकी’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026