---Advertisement---

‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ से आग लगा रही Tamannaah Bhatia ने पूरी की फैंस की यह ख्वाहिश, देखें डांस वीडियो

Tamannaah Bhatia: 'आज की रात' गाने पर स्पेशल वीडियो शेयर कर तमन्ना भाटिया ने फैंस को दिया तोहफा, चर्चा में आई हसीना, दिल लुटाने पर मजबूर हुए लोग, आइए देखते हैं यह स्पेशल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 2:32 अपराह्न | Updated: जुलाई 26, 2024 3:22 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ का गाना ‘आज की रात’ जारी होने के बाद से तमन्ना भाटिया लगातार ट्रेंड में है। इस गाने में उनका दिलकश अंदाज और जबरदस्त डांस मूव देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस की डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अगर आप भी हैं उस लिस्ट में जो तमन्ना के डांस के हैं दीवाने तो ने में एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस गाने पर डांस मूव सिखाती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जो है चर्चा में।

डांस से छा गई Tamannaah Bhatia

वीडियो शेयर कर तमन्ना ने लिखा, “आज की रात पर इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आप सभी ने मुझसे पूछा कि स्टेप कैसे करना है, तो यह रहा। vijay ganguly ने सुनिश्चित किया कि तबाही पक्की है और अब मैं आप सभी को रील्स पर इसे फिर से बनाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।” इस वीडियो में तमन्ना ब्लैक टाइट पेंट और टॉप में अपने कर्व्स को जमकर फ्लॉन्ट कर रही है और उनकी फिटनेस देखने लायक है। इस दौरान वह ‘आज की रात’ गाने पर हुक स्टेप्स करती हुई नजर आई और निश्चित तौर पर फैंस को एक खास ट्रीट दे रही हैं। इस वीडियो के जरिए फैंस भी मूव्स को कॉपी कर रील बना सकते हैं। तमन्ना अपने हर चाहने वाले को इंप्रेस करने में कामयाब हुई।

इस गाने ने किया रिकॉर्ड कायम

‘स्त्री 2’ के इस गाने के रिलीज होने के एक दिन के भीतर इसे 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इस गाने में तमन्ना का अंदाज और इसके लिरिक्स लोगों को अपनी और खींचने में कामयाब रहे हैं। जहां तक ‘स्त्री 2’ फिल्म की बात करें तो यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है और हर कोई इसे सुनने के बाद झूमने पर मजबूर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026