---Advertisement---

Tamannaah Bhatia ने पर्पल बैकलेस गाउन में Vijay Varma के साथ बटोरी सारी लाइमलाइट, फैंस ने कहा ‘आज मार डालोगी’

Tamannaah Bhatia अपने खूबसूरत फ़ैशन लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं शुक्रवार को GQ बेस्ट ड्रेस्ड इवेंट में तमन्ना अपने बॉयफ़्रेंड Vijay Varma के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर वॉक करती नज़र आई। इसी दौरान अभिनेत्री ने एक पर्पल रंग का सीक्विन वर्क वाला बैकलेस गाउन पहना था जिसमें वह बेहद सुंदर लग रहीं थी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 9, 2023 2:29 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का फ़ैशन सेंस बेहद क़ाबिले तारीफ़ है। अभिनेत्री भारतीय और वेस्टर्न हर तरह के आउटफ़िट्स में सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। वहीं बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जब तमन्ना भाटिया ने एक सीक्विन पर्पल रंग का बैकलेस गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। 

बैकलेस सीक्विन गाउन में दिखा Tamannaah Bhatia का ग्लैमरस अंदाज़

शुक्रवार को GQ बेस्ट ड्रेस्ड इवेंट में Tamannaah Bhatia ने अपने बॉयफ़्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता Vijay Varma के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें दोनों हाथ में हाथ डाले इवेंट में आते और वहां से जाते दिख रहे हैं। वहीं इस इवेंट के लिए तमन्ना एक पर्पल रंग के सीक्विन वर्क वाले बैकलेस गाउन में नज़र आईं। इस ख़ूबसूरत आउटफ़िट के साथ तमन्ना ने पर्पल रंग की हील और गले में डायमंड का नेकलेस और सोने का एक चेन पहनी जिसमें प्लस का निशान बना था। वहीं इस इवेंट के लिए अपने आउटफ़िट के साथ उन्होंने अपने मेकअप को ग्लैम लुक दिया।  

सोशल मीडिया पर तमन्ना के लुक ने बटोरी वाहवाही 

आपको बता दें कि Tamannaah Bhatia का यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें लोग उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “यार ये कितनी सुंदर है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “इस रंग में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “उनके कर्व्स बहुत सही हैं।” एक और यूज़र ने लिखा आज मार ही डालोगी।”

ग़ौरतलब है कि Tamannaah Bhatia और Vijay Varma को एक साथ हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म लस्ट स्टोरीज़ 2 में देखा गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में तमन्ना और विजय रोमांटिक किरदारों में नज़र आए थे। वहीं रजनीकांत की फ़िल्म Jailer से अभिनेत्री का Kaavaalaa Song भी बहुत वायरल हो रहा है। दूसरी ओर विजय अब जल्द ही करीना कपूर खान के साथ फ़िल्म ‘जाने जान’ में नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026