---Advertisement---

कान्स 2026 में विमेन-इन-सिनेमा सम्मान पाने वाली Tara Sutaria का लुक देख क्यों लोगों ने बनाया मुंह, इतिहास रचने को तैयार ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस

Tara Sutaria: कान्स 2026 में जलवा दिखाने के लिए तैयार एक्ट्रेस को विमेन इन सिनेमा सम्मान से सम्मानित किया गया है और इस सब के बीच उनके फर्स्ट लुक को देखने के बाद आखिर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2026 12:22 अपराह्न

Tara Sutaria
Follow Us
---Advertisement---

Tara Sutaria: कान्स 2026 का आगाज हो चुका है और आलिया भट्ट फिलहाल रेड कार्पेट पर जलवा दिखा रही है लेकिन इस सबके बीच एक और हसीना साथ देने के लिए तैयार है। जी हां हम बात कर रहे हैं कि तारा सुतारिया की जिन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन की तरफ से वीमेन इन सिनेमा सम्मान दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कान्स 2026 से तारा सुतारिया का पहला लुक काफी चर्चा में है जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें देखकर मुंह बना बैठे हैं। अब ऐसे में रेड कार्पेट पर वह क्या जलवा दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

तारा सुतारिया के कान्स लुक में क्या है खास

Tara Sutaria’s 1st Look at Cannes…
byu/OkPublic2232 inBollyBlindsNGossip

जहां तक तारा सुतारिया के कान्स 2026 से फर्स्ट लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फुल फ्लेयर्ड ऑफ शोल्डर गाउन को स्टाइल किया है जिसके साथ उन्होंने पर्ल इयररिंग्स गोल्डन रिंग को ट्राई किया। ग्लोइंग मेकअप के साथ साथ डार्क लिपस्टिक और उनका एवरग्रीन हेयरस्टाइल देखने लायक है। जबरदस्त पोज देते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह खुले जुल्फों के साथ गॉगल्स को स्टाइल करती हुई दिखी है। इसके साथ ही तारा सुतारिया रेड सी फिल्म फाउंडेशन की वीमेन इन सिनेमा सम्मान पाने वाली 6 महिलाओं में से एक बन चुकी है।

Tara Sutaria को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा, “फेस्टिव द कान्स में आमंत्रित होकर और रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला में सम्मानित होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। कल शाम एक बहुत बड़ा पल होने वाला है। जुड़े रहेगा तब तक के लिए पहले दिन के कुछ पल।” वहीं तारा सुतारिया के लुक को देखकर एक यूजर ने कहा इसने क्या सिनेमैटिक परफॉर्मेंस यादगार दिए हैं तो एक ने लिखा बाल और मेकअप सही है लेकिन ड्रेस अच्छा नहीं है। एक यूजर ने कहा हमेशा एक ही स्टाइल रखती है।

हालांकि फैंस तारा सुतारिया के इस लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो यश और कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक में एक्ट्रेस नजर आने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026