---Advertisement---

Temptaiton Island India: निकिता को छोड़ इस हसीना संग बढ़ी जद की नजदीकियां, ट्विस्ट देख फैंस की बढ़ी बेताबी

Temptaiton Island India: निकिता और जद हदीद के बीच की दोस्ती और बॉन्डिंग को लोगों ने खूब देखा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था लेकिन इस सब के बीच निधि और जद की क्लोजनेस से शो में क्या टेस्ट आता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। दरअसल दोनों को एक साथ देखने के बाद निकिता काफी अनकंफरटेबल नजर आती है। फिलहाल यह प्रोमो खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 12:35 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 5:55 अपराह्न

Temptaiton Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptaiton Island India: 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर डेटिंग रियलिटी शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ काफी सुर्खियों में है। इस शो को मसालेदार बनाने में मौनी रॉय और करण कुंद्रा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर कपल के बीच एक अलग केमिस्ट्री और झलक दिखाई दे रही है। जहां कुछ कपल एक दूसरे से दूर हो रहे हैं और सिंगल्स अट्रैक्ट कर रहे हैं तो प्यार के बीच तीसरे की भी एंट्री हो गई है। जी हां, जहां बीते कुछ एपिसोड में जद हदीद और निकिता एक दूसरे के करीब आ रहे थे वहीं अब दोनों के बीच किसी और की एंट्री हो गई है। इसके बाद अब अपकमिंग एपिसोड में ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

निकिता और जद के बीच आएगी निधि

सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं जद लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं निधि और निकिता के बीच में दूरियां आ गई है। प्रोमो में चेतना पांडे भरी महफिल में जद को किस कर रही है जिसके बाद निकिता का मुंह बनता हुआ नजर आ रहा है। दोनों के बीच क्लोज़नेस को देख निकिता को बुरा लग रहा है वहीं निधि और जद भी एक दूसरे के क्लोज आ रहे हैं। दोनों को साथ में देख निकिता का मुंह बना हुआ है। अब ऐसे में क्या निकिता और जद के बीच दूरियां आ जाएगी यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

जद और निकिता की बढ़ी थी दोस्ती

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें जद हदीद और निकिता एक दूसरे के साथ क्लोज टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए थे। यहां तक कि दोनों को बाथटब में भी देखा गया था। जद शो में काफी डिमांड में है और लड़कियां उन्हें खूब पसंद कर रही है। वह कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन निकिता के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अलग रही है। लेकिन क्या इस सबके बीच एक और की एंट्री हो जाएगी और इससे शो में क्या ट्विस्ट आता है इसे देखने के लिए आपको शो को स्ट्रीम करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026