---Advertisement---

Temptation Island India: कपल्स के रिलेशनशिप को टेस्ट करते दिखेंगे एल्विश यादव, करण कुंद्रा के साथ मचाएंगे धमाल

Temptation Island India: पिछले कुछ समय से करण कुंद्रा और मौनी रॉय का शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' काफी चर्चा में है। शो स्ट्रीम होने से पहले इसे लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में मौनी रॉय के अलावा एल्विश यादव भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने खुद दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 6:15 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: फिलहाल करण कुंद्रा और मौनी रॉय का शो बहुत जल्द ऑनएयर होने के लिए तैयार है और वह लाइमलाइट में है।इस शो में सच्चे रिलेशनशिप की तलाश में कंटेस्टेंट नजर आएंगे और उनके प्यार की परीक्षा ली जाएगी। शो का थीम काफी अलग है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ की जो पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। वहीं अब फैंस को एक और ट्रीट मिलने वाला है क्योंकि इस शो में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी नजर आने वाले हैं। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

शो को होस्ट करेंगे एल्विश

एल्विश यादव ने लेटेस्ट व्लॉग को शेयर कर फैंस को डबल ट्रीट दी है। उन्होंने कहा कि वह टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और करण कुंद्रा के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हैं। इस व्लॉग को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं क्योंकि बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद एल्विश कई वीडियो में तो नजर आ चुके थे लेकिन उनके शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस तक चैनल ने एक्सक्लूसिव झलक भी दिखाई है।

आखिर क्या है ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ शो में खास

बता दे कि टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया को करण कुंद्रा जहां होस्ट कर रहे हैं वहीं मौनी रॉय इसमें क्वीन ऑफ हार्ट बनी हुई है। यह शो 3 नवंबर से जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। वहीं अब एल्विश यादव भी करण कुंद्रा का साथ देते हुए नजर आएंगे। दरअसल इस शो में कपल के रिलेशनशिप को टेस्ट किया जाएगा। कपल दो अलग-अलग विला में रहेंगे और कपल को भ्रमित करने के लिए वहां सिंगल्स भी मौजूद होंगे जो उन्हें आकर्षित करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे ताकि नए कनेक्शन बन सके। ऐसे में किस कपल का रिश्ता टिक पाता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026