---Advertisement---

Temptation Island India: वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर विला में आए रौनक और गार्गी, देंगे 11 साल के रिलेशनशिप का टेस्ट!

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया में फर्स्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद शो में नए ट्विस्ट आने की संभावना है। रौनक और गार्गी की धमाकेदार एंट्री होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद इतना तो होता है कि आने वाले एपिसोड में खूब धमाके होने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 2:23 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ फिलहाल काफी सुर्खियों में है। इस शो में ट्विस्ट और टर्न वाकई देखने लायक है। कपल्स के बीच सिंगल्स की एंट्री और फिर उनके रिलेशनशिप का टेस्ट हर कुछ शो में तड़का लगाने के लिए काफी है। वहीं मेकर्स शो में ट्विस्ट लाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है रहे हैं और ऐसे में शो में फर्स्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। जी हां, शिलांग के गार्गी नंदी और रौनक गुप्ता शो में अपने प्यार का इम्तिहान देने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो भी काफी सुर्खियों में है।आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

रौनक और गार्गी की वाइल्ड कार्ड एंट्री

जहां इस प्रोमो की बात करें तो इसमें समर्थ यह कहते हुए नजर आते हैं कि अगर मैं सिंगल होता तो रौनक का एक दिन ब्रेकअप हो जाता। वहीं जब करण कुंद्रा समर्थ से यह पूछते हैं कि आपका हमारी लड़कियों के बारे में क्या ख्याल है तो इस पर वह चेष्टा से कहते हैं कि आप बहुत सुंदर हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने लिखा, “अपने प्यार का अल्टीमेटम टेस्ट देने विला में आए नए मेहमान देखिए रौनक और गार्गी की वाइल्ड कार्ड एंट्री। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया आज रात 8:00 बजे।”

प्यार और भरोसे का टेस्ट देने के लिए आए कपल

बता दे कि गार्गी और रौनक पिछले 11 साल से एक साथ है और उन दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। अब अपने प्यार और भरोसे को टेस्ट देने के लिए कपल विला में एंट्री कर चुके है। जहां गार्गी एक सक्सेसफुल मॉडल है तो रौनक बिजनेसमैन हैं। वहीं गार्गी खुलासा करती है कि मैं अपने प्यार पर पूरा भरोसा करती हूं। हमने साथ में कई चीजों को देखा है लेकिन फिर भी हम साथ रहे हैं। वह यह भी बताती है कि उसका पार्टनर काफी इनसिक्योर और पजेसिव है और ऐसे में यह सो हमारे रिलेशनशिप के लिए काफी मायने रखेगी जो हमने इतने साल में बनाया है। वहीं रौनक भी अपनी इनसिक्योरिटी की बात शेयर करते हुए नजर आते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026