---Advertisement---

Temptation Island India: लंबी दूरी के बाद एक-दूसरे से इस तरह मिलेंगे कपल, प्यार की परीक्षा में कौन होगा पास

Temptation Island India: लव रियलिटी शो टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया में मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है क्योंकि कपल्स लंबी दूरी के बाद मिलेंगे। बोनाफाइर नाइट में जहां धमाका हुआ था वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि जब ये एक दूसरे से मिलेंगे तो क्या माजरा होगा और क्या नजारे होंगे। यह प्रोमो वाकई काफी एक्साइटिंग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2023 3:17 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: करण कुंद्रा और मौनी रॉय स्टार डेटिंग लव रियलिटी शो टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया फिलहाल काफी सुर्खियों में है। यह बात सच है कि फैंस के बीच यह शो काफी डिमांड में है लेकिन इसमें अपकमिंग ट्विस्ट देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह शो लगातार चर्चा में है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों की बेताबी बढ़नी लाजमी है। लंबी दूरी के बाद अलग अंदाज में कपल की मुलाकात होगी।

प्रोमो है वाकई मजेदार

प्रोमो में करण कुंद्रा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि प्यार में दूरी ही प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा है तो मोनी रॉय यह कहती है कि क्या ये दूर होकर भी प्यार की परीक्षा पास करेंगे। वहीं आगे प्रोमो में यह दिखाया जाता है कि कपल एक दूसरे से मिलते हैं लेकिन उनके बीच दीवार बना है ग्लास। इस प्रोमो को शेयर करती हुए जियो सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “एक ग्लास रूम, कपल्स और कुछ इंच का डिस्टेंस। क्या यह दूरियां लाएंगे कपल्स को एक दूसरे के पास। देखिए कौन होगा इस प्यार की परीक्षा में पास। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया। यह बात सच है कि शो में अपने पार्टनर के साथ एंट्री करने वाले कई कंटेस्टेंट सिंगल्स में अपना प्यार ढूंढते हुए नजर आए थे।

क्या पार्टनर की बात को समझ पाएंगे कपल

जहां प्रोमो में कपल एक दूसरे से रूबरू होते हैं और अपनी शिकायत करते हुए नजर आते हैं लेकिन क्या पार्टनर की बात दूसरी तरफ जाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है। बीते एपिसोड में निकिता ने खुलेआम टेंप्टर जैद हदीद के लिए अपनी फिलिंग्स का इजहार कर यह बता दिया कि उनके लिए असली मैन जद हदीद है और वह उनके साथ रहना पसंद करेगी। वहीं इस शो को अलविदा कहते हुए उनके बॉयफ्रेंड तायने नजर आए। वहीं लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद एक बार फिर एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर आगे शो में क्या होता है। फिलहाल यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026