---Advertisement---

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले TVK चीफ की फिटनेस है इंस्पायरिंग! एक्सपर्ट से जानें 3 सीक्रेट

Thalapathy Vijay: 51 साल की उम्र में आखिर किस तरह से खुद को फिट रखते हैं एक्टर और नेता। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने कौन से वह तीन ट्रिक बताएं हैं जो आप भी कर सकते हैं फॉलो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म के मशहूर एक्टर के तौर पर जिन्हें लोग जानते थे आज वह दिग्गज पॉलिटिशियन बन चुके हैं। जी हां, 51 की उम्र में पहले जहां उन्होंने पहले सिनेमा को छोड़ने के अनाउंसमेंट थी तो वहीं तमिलनाडु चुनाव में जबरदस्त जीत का परचम लहराने वाले थलापति विजय फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक्टिंग को लोग किस कदर पसंद करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन कैसे 51 की उम्र में भी फिट रहते हैं। यह देखकर निश्चित तौर पर उनके फैंस हैरान रह जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि खुद को फिट रखने के लिए थलापति विजय आखिर किन रूल्स को फॉलो करते हैं।

Thalapathy Vijay के लिए क्या है असली फिटनेस सीक्रेट

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में डॉक्टर संतोष इस बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन विजय के फिटनेस सीक्रेट को दिखाने के लिए काफी है। इस दौरान एक्सपर्ट बताते हैं कि 73 से 75 किलो वजन को बरकरार रखने के लिए एक्टर और नेता अनुशासन को फॉलो करते हैं।

डाइट को लेकर किस चीज का ख्याल रखते हैं थलापति विजय

रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने यह कहा है कि विजय अपनी डाइट में संयम रखते हैं। कार्बोहाइड्रेट के लिए वह चावल और ब्रेड का सेवन करते हैं। उन्हें फल और सब्जियां बहुत पसंद है। और प्रोटीन के लिए और चिकन और अंडे का सेवन करते हैं। वह रात का खाना जल्दी खा लेते हैं जिसमें ब्रेड के कुछ स्लाइस और सलाद शामिल होता है। वह सादा खाना खाने में भरोसा रखते हैं और इसे फॉलो करते हैं।

कैसे एक्सरसाइज को भी तवज्जो देते हैं थलापति विजय

 

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह बताया कि थलापति विजय के फिटनेस सीक्रेट में एक्सरसाइज रूटीन भी शामिल है। वह कार्डियो ट्रेनिंग में 15 मिनट तक रनिंग, डांस रुटिन और प्रेक्टिस को शामिल करते हैं। वहीं शूटिंग के दौरान हुआ लंबी वॉक करते हैं। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में हल्के वजन पर ध्यान देते हैं। फुल बॉडी ट्रेनिंग को फॉलो करते हैं। वह कूदने वाली एक्सरसाइज, फाइटिंग वर्कआउट और स्टेबिलिटी ड्रिल भी करते हैं

एक्सपर्ट द्वारा बताए गए थलापति विजय के फिटनेस सीक्रेट उनके फैंस के लिए इंस्पायरिंग हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamannaah Bhatia

जून 24, 2026

Heart Health

जून 24, 2026

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026