---Advertisement---

तमिलनाडु सीएम बनते ही क्या Thalapathy Vijay की ‘जन नायकन’ और सेंसर बोर्ड की तनातनी पर लगा विराम, जानिए कब होगी यह रिलीज

Thalapathy Vijay: जन नायकन को लेकर सेंसर बोर्ड का विवाद पिछले लंबे समय से लगातार जारी था इस सब के बीच मेकर्स ने बताया कि आखिर यह कब रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं फैंस को कहां मिलने वाली है खुशखबरी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2026 10:39 पूर्वाह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: देश में एक बार फिर कुछ ऐसे होने वाला है जो निश्चित तौर पर लोगों के लिए सरप्राइज है। तमिलनाडु के सीएम बने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज होगी। सीएम की फिल्म रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर पहले से लोगों में एक्साइटमेंट है। वहीं इस सबके बीच अब फिल्ममेकर की तरफ से इस बात की घोषणा कर दी गई है कि बहुत जल्द जन नायकन रिलीज होने वाली है। सीबीएफसी के साथ सर्टिफिकेशन को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब जो खुशखबरी दी गई है वह थलापति विजय के फैंस को क्रेज़ी करने के लिए काफी है।

आखिर कब रिलीज हो रही सीएम Thalapathy Vijay की जन नायकन

रिपोर्ट की माने तो निर्माता वेंकट के नारायण ने कहा कि थलापति विजय की फिल्म अगले 14 दिनों के अंदर सिनेमाघर में दस्तक दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जन नायकन के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द इस सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। एच. विनोद द्वारा निर्देशित थलापति विजय की फिल्म जन नायकन को लेकर लोग इंतजार में हैं। निर्माता ने कहा कि यह उनकी सीएम वाली छवि से काफी मिलती जुलती फिल्म होने वाली है।

थलापति विजय की तारीफ में क्या बोले निर्माता

थलापति विजय के फैंस को लेकर बात करते हुए निर्माता ने यह भी कहा की फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को यह काफी पसंद आएगी। इसके साथ ही उन्होंने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता है जो लोगों को जोड़कर रखना जानते हैं। वह जनता की हित को जानते हैं और उसके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि थलापति विजय अपने वादे के पक्के हैं और बेहद अनुशासित है।

जन नायकन में ये स्टार्स आएंगे नजर

पहले माना जा रहा था कि विजय की जन नायकन 4 जून को रिलीज होने वाली है लेकिन अब निर्माता की बात से इतना तो तय है की फिल्म मई के आखिरी दिनों में दस्तक दे सकती है। जहां फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममीता बाइजू और गौतम वासुदेव मेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि में प्रचंड वोट से जीत दर्ज करने के बाद बीते दिन थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्स से बधाइयां मिल रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026