---Advertisement---

Thalapathy Vijay की ‘जन नायकन’ फिल्म बनी जी का जंजाल, जानें अब क्या आयी नई मुसीबत?

Thalapathy Vijay: साउथ सुपर स्टार थलापति विजय फिर से विवादों में फंस गए हैं। दरअसल उनकी मूवी 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही ऑन लाइन लीक हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay : साउथ सिनेमा के किंग थलापाति विजय के गोल्डन करियर की आखिरी फिल्म  जन नायकन बताई जा रही है। 33 साल तक सिनेमा में राज करने वाले थलापति विजय अब  मनोरंजन जगत छोड़ रहे हैं और राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्टी कड़गम’ के जरिए जनसेवा करना चाहते हैं। लेकिन एक्टर फिल्मी करियर और राजनैतिक करियर के बीच फंस गया है। दरअसल, उनकी मूवी ‘जन नायकन’ से विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हालहि में फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के लिए काफी पापड़ को बेलना पड़ा है।  मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है। लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर एचडी प्रिंट में लीक हो गई है।

Thalapathy Vijay की ‘जन नायकन’  फिल्म विवादों में फंसी

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही ऑन लाइन हाई क्वालिटी में लीक हो गई है। मूवी के कुछ हिस्से लीक हुए हैं। खबरों की मानें तो मूवी का इंट्रो सीन लीक हुआ है। इसका कारण तो सामने नहीं आ सका है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसका कारण एडिटिंग हो सकता है। वहीं, मूवी के लीक होने पर फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी KVN Productions एक्टिव हो गई है । वो सख्त कार्रवाई करने वाली है। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ इसी साल 9 जनवरी 2026 में रिलीज होनी थी। लेकिन मूवी को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी नहीं दिखाई। सेंसर बोर्ड को धार्मिक और सैन्य संदर्भों पर आपत्ति है। यही कारण है कि, फिल्म पर बहुत सारे कट लगे हैं। खबरों की मानें तो मूवी में 50 से ज्यादा ऐसे डायलॉग हैं जो कि, राजनीति में उथल-पुथल मचा सकते हैं। फिलहाल मूवी अप्रैल 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

‘जन नायकन’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट के साथ जानें विवाद का कारण

जन नायकन फिल्म की स्टोरी एक नेता की है । थलापति विजय इसमें थलपति वेत्रि कोंडन नाम के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। वो समाज सेवा करने के लिए राजनीति में उतरते हैं। लेकिन इसकी उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। नेता के संघर्ष को दिखाती इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। मूवी की थीम वफादारी और सिस्टम के खिलाफ खड़े होने की चुनौतियों पर आधारित है। फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बैजबू और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार हैं। मूवी का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसके साथ ही फिल्म का बजट 380 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026