---Advertisement---

7 Dogs फिल्म में Salman Khan और Sanjay Dutt का वो छोटा सा रोल, जिसने इंटरनेशल सिनेमा में मचा दी सनसनी

7 Dogs : संजय दत्त और सलमान खान की इंटरनेशन फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर आ गया है। इसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अरब, हॉलीवुड और इजिप्ट के कई बड़े एक्टर हैं। ये मूवी 21 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2026 2:31 अपराह्न

7 Dogs
Follow Us
---Advertisement---

7 Dogs: सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर आ गया है। काफी लोग कंप्यूज हैं कि, ये बॉलीवुड  मूवी है या फिर हॉलीवुड तो बता दें ये पूरी तरह से हॉलीवुड फिल्म नहीं है। यह मुख्य रूप से सऊदी अरब और इजिप्ट के कलाकारों के साथ मिलाकर तैयार की गई एक अरबी मूवी है। इसकी स्टोरी और एक्शन को हॉलीवुड टच दिया गया है। जिसके कार ये ऑडियंस को काफी प्रभावित कर रही है। इसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त का थोड़ी ही देर का कैमियो रोल है। लेकिन ट्रेलर में वो जिस अंदाज में दिख रहे हैं वो भारतीय ऑडियंस और फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है।

7 Dogs  फिल्म में छा गए Salman Khan और Sanjay Dutt 

‘7 डॉग्स ‘फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज़ और करीम अब्देल अजीज लीड कर रहे हैं, जबकि बॉलीवुड से सलमान खान और संजय दत्त कैमियो भूमिका में हैं। ये एक मेगा-बजट इंटरनेशनल अरबी फिल्म है, जो 21 अगस्त 2026 को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज हो रही है।

देखें वीडियो

इसमें दबंग खान जोहर और संजू बाबा रंजीत नाम के दो फाइटर्स का रोल कर रहे हैं। ये एक पावरफुल कैमियो माना जा रहा है। ट्रेलर में भी देख सकते हैं कि, दोनों एक्टर्स खतरनाक अंडरवर्ल्ड और क्राइम सिंडिकेट के माहौल के बीच जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं।  ट्रेलर में दोनों बॉलावुड कलाकारों की एंट्री काफी जहरदस्त है। इनके डायलॉग्स भी दिल को छूने वाले हैं। यही वजह है, जैसे ही 7 डॉग्स फिल्म का ट्रेलर आया वैसे ही भारतीय ऑडियंस भर-भरकर प्यार लुटाने लगी। वो इस इंटरनेशनल अरबी फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।

‘7 डॉग’ की स्टोरी और बजट 

‘7 डॉग्स’ इंटरनेशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मशहूर बेल्जियम-मोरक्कन जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। इसमें अरब, हॉलीवुड , अरबी और बॉलीवुड एक्टर्स लिए गए हैं। ये कहानी ड्रग्स की तस्करी करते बड़े ग्रुप से जुड़ी हुई है। इस मूवी का बजट 580 करोड़ के आस-पास है। इस मूवी के दो सीन  गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो चुके हैं। ‘7 डॉग्स’ फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि, अगर ये  रिलीज होती है तो मिडिल ईस्ट सहित पूरी दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है और तोड़  भी सकती है। ये मूवी  21 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 5, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 5, 2026

Sanjay Dutt

अक्टूबर 5, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 4, 2026

Shweta Tiwari

अक्टूबर 4, 2026