---Advertisement---

The Archies: वेरोनिका के किरदार में सुहाना खान का नहीं कोई जवाब! आखिर क्यों जोया अख्तर के लिए खास है ‘दोस्ती’

The Archies: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' बॉलीवुड के लिए काफी खास है। यह फिल्म फैंस ही नहीं सेलेब्स के बीच भी काफी चर्चा में रही क्योंकि फिल्म से कई स्टार कास्ट की डेब्यू हुई है। वहीं वेरोनिका के किरदार में सुहाना खान काफी चर्चा में है लेकिन कुछ खास बातें हैं जो इस किरदार के लिए सुहाना को फिट बैठाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2023 11:37 पूर्वाह्न

the archies
Follow Us
---Advertisement---

The Archies: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द आर्चीज‘ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म में सुहाना खान को लोगों ने काफी पसंद किया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है लेकिन कुछ खास बातें ऐसी है जो वेरोनिका के किरदार में सुहाना को फिट बैठाने के लिए काफी है। जोया ने काफी रिसर्च के बाद सुहाना खान को वेरोनिका के किरदार में जगह दी है। वहीं फिल्म जोया के लिए भी काफी खास है। अगर बॉलीवुड की फिल्मों की बात करें तो ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान के किरदार को कई फिल्मों से जोड़ा जा सकता है।

ऑडिशन देकर सुहाना को मिली फिल्म में जगह

फिल्म में वेरोनिका यानी सुहाना खान को अमीर बाप की बेटी के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन अगर निजी जिंदगी की बात करें तो सुहाना शाहरुख खान की लाडली है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बावजूद इसके अगर रिपोर्ट्स की माने तो सुहाना ने इस फिल्म में अपनी जगह खुद बनाई है। उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया और वकायदा सभी चरणों से गुजरने के बाद वेरोनिका के किरदार में छाई हैं। यह बात सच है कि उन्हें आए दिन नेपोटिज्म के मुद्दे में घसीटा जाता है लेकिन इसकी सच्चाई काफी अलग है।

वेरोनिका के लिए खास है दोस्ती

अगर सुहाना खान की बात करें तो यह बात सच है कि निजी जिंदगी में भी वह अपने दोस्तों से काफी क्लोज है और इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई भी देती है। दोस्तों के साथ इंजॉय करना और पार्टी करना वेरोनिका को काफी पसंद है। वहीं फिल्म में भी दोस्तों के लिए परिवार के खिलाफ जाकर सुहाना अपने किरदार में अलग दिखी है। सुहाना खान फिल्म में अपनी दोस्त बेट्टी के लिए एक ऐसी दोस्ती की मिसाल कायम की है जिसके लिए लोग तरसते हैं।

जोया के लिए खास है यह फिल्म

दोस्ती पर आधारित इस फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है और जोया अख्तर के लिए यह काफी खास है। जी हां, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वाली इस फिल्म की निर्देशक जोया के लिए निजी जिंदगी में भी दोस्ती काफी मायने रखती है। दरअसल उनके माता-पिता अलग हो गए थे जिसके बाद सिंगल पेरेंट्स की वजह से उनकी जिंदगी में दोस्ती की एक अहम जगह है और इसलिए या फिल्म भी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026