---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 3: Salman Khan या इन क्रिकेटर्स संग Yuzvendra Chahal का Kapil Sharma शो में दिखेगा दमखम, सिद्धू पाजी संग वायरल फोटो की क्या है सच्चाई

The Great Indian Kapil Show 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 में आखिर फर्स्ट गेस्ट के तौर पर सलमान खान या युजवेंद्र चहल नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों उड़ी अफवाहें और किन तस्वीरों को देखकर लोगों के बीच क्रेज बरकरार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2025 3:32 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show 3
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 काफी जबरदस्त होने वाला है क्योंकि इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी लंबे समय के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। इस सब के बीच फर्स्ट गेस्ट आखिर कौन होने वाले हैं इसे लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। जहां एक तरफ युजवेंद्र चहल ने The Great Indian Kapil Show 3 की बीटीएस तस्वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी तो दूसरी तरफ Salman Khan की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। पहले मेहमान को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है।

The Great Indian Kapil Show 3 में इन क्रिकेटर्स के साथ रंग जमाएंगे Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है जहां वह ऋषभ पंत, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिषेक शर्मा और गौतम गंभीर के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में कपिल शर्मा के साथ उन्होंने तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा द कपिल शर्मा शो। इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि The Great Indian Kapil Show 3 में Yuzvendra Chahalकी झलक दिखाई दे सकती है।

Salman Khan का दिखने वाला है द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 में जलवा

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की तस्वीर भी वायरल हो रही है जहां वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह Being Human टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं। Salman Khan की मस्ती भरी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और कहा जा रहा है कि The Great Indian Kapil Show 3 फर्स्ट गेस्ट के तौर पर और कोई नहीं बल्कि सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर पहले मेहमान के तौर पर युजवेंद्र चहल या सलमान द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखाई देते हैं।

जहां तक बात करें नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपल शो 3 की तो बीते दिन इसकी अनाउंसमेंट की गई और बताया गया की 21 जून से यह स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026